---विज्ञापन---

क्या फैटी लिवर की बीमारी लाइफटाइम इफेक्ट करती है? एक्सपर्ट ने समझाया

अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में है तो सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है. हालांकि, इस बीमारी को नजरअंदाज करने पर यह सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी बीमारी बन सकती है.

---विज्ञापन---

Fatty Liver Disease: आजकल फैटी लिवर एक आम समस्या बनती जा रही है. पहले इसे सिर्फ शराब पीने वाले या अनहेल्दी खाने वालों में देखा जाता था. अब गलत खाना, मोटापा, डायबिटीज और कम एक्सरसाइज करने वालों में नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज जैसी बीमारी देखी जा रही है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या फैटी लिवर एक बार होने के बाद पूरी जिंदगी असर करता है? एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग जैन अरोरा (एमबीबीएस) ने अपने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि यह इस बात पर डिपेंड करता है कि यह बीमारी किस स्टेज में है और समय रहते इलाज या लाइफस्टाइल में बदलाव किए गए हैं या नहीं. 

इसे भी पढ़ें- Dipika Kakar ने बताया स्टेज 2 लिवर कैंसर से लड़ने के बाद अब कैसी है डाइट, कैसे रखती हैं खुद को फिट

---विज्ञापन---

फैटी लिवर की बीमारी क्या लाइफटाइम रहती है? 

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि शुरुआती स्टेज का फैटी लिवर अक्सर रिवर्स किया जा सकता है. अगर इंसान समय पर वजन कंट्रोल करें, अच्छा खाना खाए, योग करें और शराब से दूरी बनाए तो लिवर में जमा फैट कम हो सकता है और लिवर काम करने लगता है. 

फैटी लिवर होने के लक्षण 

  • लिवर में सूजन होना 
  • लिवर फाइब्रोसिस होना 
  • लिवर सिरोसिस होना 
  • लिवर फेलियर होना 
  • लगातार थकान महसूस होना
  • पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द 
  • कमजोरी होना 
  • भूख कम लगना

क्या फैटी लिवर ठीक हो सकता है?

अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में है तो सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है. हालांकि, इस बीमारी को नजरअंदाज करने पर यह सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. इसलिए फैटी लिवर के संकेत मिलते ही एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

किन बातों का रखें ध्यान

हमें रोजाना कम से कम 45 मिनट तक योग करना चाहिए और अपना वजन धीरे-धीरे कम करें. इसके अलावा, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाना खाएं. अगर आपको कोई बीमारी है तो डायबिटीज, बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखें.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- खर्राटे से होने वाली बीमारियां कौन सी हैं? एक्सपर्ट ने बताया कैसे रखें अपना ख्याल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 25, 2026 08:01 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola