---विज्ञापन---

WhatsApp बदलने जा रहा अपना लुक! iPhone यूजर्स को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बदल जाएगा चैट करने का अंदाज

अगर आप iPhone में व्हाट्सएप चलाते हैं तो हो जाइए तैयार क्योंकि आपकी चैट स्क्रीन अब पूरी तरह बदलने वाली है. जानिए क्या है वो नया अपडेट जो जल्द आईफोन यूजर्स को मिलने वाला है.

---विज्ञापन---

WhatsApp आईफोन यूजर्स के लिए एक धांसू अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ऐप के लुक को और ज्यादा आकर्षक और मॉर्डन बनाने पर काम कर रही है. जल्द ही आने वाले अपडेट में iPhone यूजर्स की चैट स्क्रीन बेहद क्लीन और प्रीमियम नजर आएगी. मैसेज भेजने से लेकर फोटो वीडियो देने का का पूरा अंदाज बदल जाएगा. जिससे चैटिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा.

गोल और सॉफ्ट मैसेज बबल्स

नए अपडेट में सबसे बड़ा बदलावा मैसेज बबल्स के डिजाइन में देखने को मिलने वाला है. अब तक आप जो सीधे और हल्के मुड़े हुए किनारों वाले बबल्स देखते थे, वो अब पहले से ज्यादा गोल और सॉफ्ट नजर आएंगें. इस  छोटे बदलाव से पूरी चैट स्क्रीन का लुक बेहद मॉर्डन और नया होगा.

---विज्ञापन---

फोटो और वीडियो से हटेगा बॉर्डर

सिर्प मैजेज ही नहीं बल्कि फोटो और वीडियो शेयर करने का तरीका भी अब बदलने जा रहा है. नए इंटरफस में जब आप किसी को फोटो, वीडियो या GIF भेजेंगे तो उनके चारो तर कोई बॉर्डर नजर नहीं आएगा. बॉर्डर हटने से तस्वीरें स्क्रीन पर ज्यादा बड़ी, साफ और खूबसूरत दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें- Jio का धमाकेदार Freedom ऑफर! 15 महीने तक 100Mbps इंटरनेट, 12 OTT ऐप्स फ्री, बस एक बार करना होगा रिचार्ज

---विज्ञापन---

बीटा अपडेट में दिखी झलक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन के लिए आए व्हाट्सएप बीटा वर्जन 26.18.10.71 में इसके नए लुक की पहली झलक सामने आई है. इसमें पुराने और नए डिजाइन की तुलना करके दिखाई गई है जिससे साफ पता चलता है कि नया लुक ऐप को पहले से ज्यादा प्राीमियम लुक देता है.

जल्द ही सभी के लिए होगा रोलआउट

फिलहाल ये नया लुक सिर्फ कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है. कंपनी अभी इसका बारीकी से टेस्ट कर रही है. जैसे ही टेस्टिंग पूरी होगी, इसे  इसे स्टेबल अपडेट के जरिए सभी आईफोन यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप रखना चाहिए? जान लें काम की बात वरना खराब हो सकता है कंप्रेसर

First published on: Jul 25, 2026 04:53 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola