Jio का नया सबसे सस्ता Postpaid Plan, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio Cheapest Postpaid Plan: जियो के पोस्टपेड यूजर हैं तो कंपनी के इस सबसे सस्ते प्लान का फायदा उठाएं और 2 सब्सक्रिप्शन मुफ्त पाएं।

---विज्ञापन---

Reliance Jio Cheapest Postpaid Plan: जियो के पोस्टपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी है। जियो अपने यूजर्स को दमदार प्लान ऑफर करता रहा है, जिसमें से आप अपनी जेब के अनुसार प्लान चुनकर एक साथ कई फायदे उठा सकते हैं। इन्हीं प्लान में से एक है जियो का 399 रुपये वाला प्लान, जिसमें कॉलिंग, मैसेज के साथ अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

कुल 75 GB डाटा मिलेगा

बता दें कि यह कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें नॉर्मल बेनिफिट्स तो मिलेंगे ही, एंटरटेनमेंट का भी बहुत अच्छा प्लान है। अगर आप 399 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो एक महीने की वैलिडिटी मिलेगी। हर रोज दोस्तों को करने के लिए करीब 100 SMS मिलेंगे। कुल 75 GB डाटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अगर आप एक महीने में डाटा खत्म कर देते हैं तो 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से डाटा मिलेगा।

2 सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेंगे

399 रुपये के पोस्टपेड रिचार्ज में देशभर में कहीं भी अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अलग से चार्ज नहीं देने पड़ेंगे। सबसे खास ऑफर OTT सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर नेटफ्लिक्स मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अमेजन प्राइम वीडियो का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा, जिसका आप भरपूर फायदा उठा सकते हैं। छुट्टी के दिन परिवार के साथ बैठकर मूवी या वेब सीरीज देखने का अच्छा मौका है।

Jio ने लॉन्च किये 6 नए प्रीपेड प्लान

ICC World Cup 2023 चल रहा है। इसको देखते हुए जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 6 नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। पहला और बेसिक प्लान 328 रुपये का है। दूसरा प्लान 388 रुपये का है। तीसरा प्लान 758 रुपये का है। चौथा प्लान 808 रुपये का है, जबकि पांचवां प्लान 598 रुपये का है। आखिरी और छठवां प्लान 3178 रुपये का है।

एयरटेल ने भी प्‍लान्‍स की घोषणा की
क्रिकेट वर्ल्‍ड कप को लेकर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, सारे प्रीपेड ग्राहकों के लिये एयरटेल ने एक खास डाटा पैक लॉन्‍च किया है, ताकि मैचों की स्‍ट्रीमिंग करते वक्‍त ग्राहक कनेक्‍टेड रहें और उनका डाटा खत्‍म न हो। एयरटेल ग्राहकों को अब 99 रुपये में 2 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। वहीं 49 रुपये में 1 दिन के लिए 6जीबी डाटा मिलेगा।

First published on: Oct 10, 2023 04:01 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें