---विज्ञापन---

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के कैमरे की क्या है खासियतें? Apple ने किया खुलासा

जब भी आई-फोन का नया वर्जन लॉन्च होता है, तो लोगों को इस बात में सबसे ज्यादा दिलचस्पी होती है कि मोबाइल की कैमेरा क्वालिटी कैसी है. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में एप्पल कंपनी ने अपने ग्राहकों को कुछ बेहतर फीचर्स देने की कोशिश की है.

---विज्ञापन---

Apple iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Camera: एप्पल कंपनी ने अपने ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्त किया है. हालांकि इनका डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है, लेकिन कंपनी ने कैमरा की कैपेबिलिटी, परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काफी ध्यान दिया है.

वेरिएबल अपर्चर वाला नया 48MP कैमरा

Pro मॉडल में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें 6 पतले ब्लेड वाला वेरिएबल-अपर्चर सिस्टम लगा है. उम्मीद है कि ये टेक्नोलॉजी एक्सपोजर पर बेहतर कंट्रोल देगी और मुश्किल लाइटिंग में फोटोग्राफी को एडवांस बनाएगी. एप्पल ने प्रोफेशनल्स के लिए ज्यादा कैमरा कंट्रोल भी पेश किए हैं, जिनमें व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड, अपर्चर और हिस्टोग्राम में बदलाव करने की सुविधा शामिल है. नए फोटोग्राफिक स्टाइल टेक्सचर और ग्रेन कंट्रोल देते हैं, जिससे यूजर्स ज्यादा अलग और रेट्रो-स्टाइल वाली तस्वीरें क्रिएट सकते हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ये फोन 4K डॉल्बी विजन HDR कैप्चर को सपोर्ट करते हैं. यूजर्स रिकॉर्डिंग के बाद फुटेज में सिनेमैटिक इफेक्ट भी जोड़ सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दुनिया का पहला iPhone कितने रुपये का था, Apple ने भारत में क्यों नहीं किया था लॉन्च?

बेहतर कूलिंग और ज्यादा बैटरी लाइफ

दोनों मॉडल Apple की नई A20 Pro चिप पर चलते हैं और इनमें नए डिजाइन वाला वेपर चैंबर है, जिसका मकसद मुश्किल कामों के दौरान थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर बनाना है. बैटरी परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाया गया है. Apple का दावा है कि iPhone 18 Pro में 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है, जबकि Pro Max में 45 घंटे तक की सुविधा मिलती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro सीरीज में 30 घंटे का बैटरी बैकअप, 15 मिनट में 50% चार्ज; फोन को ठंडा रखेगा नेक्स्ट जेन वेपर चैंबर

Siri में नए AI फीचर्स

Apple ने कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड, ऑन-स्क्रीन इंटेलिजेंस के साथ अपडेटेड Siri एक्सपीरिएंस दिखाया. कंपनी ने कहा कि इंग्लिश सपोर्ट शुरू में iOS 27 के साथ बीटा में आएगा, और अक्टूबर में फ्रेंच, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली और स्पैनिश भाषाओं के लिए सपोर्ट आने की उम्मीद है. iOS 27 अपडेट में iPhone हैंडऑफ फीचर भी आएगा, जिससे यूजर्स एक ही eSIM से दो iPhone चला सकेंगे और डिवाइस के बीच स्विच कर सकेंगे.

---विज्ञापन---

प्राइस और अवेलेबिलिटी

Apple ने Pro लाइनअप के लिए नया बरगंडी फिनिश पेश किया है, जिसने पिछले जेनरेशन के ऑरेंज शेड की जगह ली है. iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1199 डॉलर ( करीब 114000 रुपये) है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1299 डॉलर (करीब 123500 रुपये) से शुरू होती है. दोनों मॉडल अपने पिछले वर्जन से $100 डॉलर (करीब 9500 रुपये) महंगे हैं. प्री-ऑर्डर शनिवार, 12 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और रिटेल में ये 18 सितंबर 2026 से अवेलेबल होंगे.

First published on: Sep 09, 2026 11:13 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola