---विज्ञापन---

AC ऑन करने के बाद भी रूम नहीं रहता ठंडा? Remote की ये Settings मिनटों में बना देंगी शिमला जैसा Cool

AC Remote Settings For Fast Cooling: अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि गर्मी में AC ऑन करने के बाद भी रूम जल्दी ठंडा नहीं होता है, जिससे हर वक्त बेचैनी रहती है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसके अपनाकर आप अपने रूम को मिनटों में ठंडा कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

भीषण गर्मी में लोग राहत पाने के लिए सबसे ज्यादा AC का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि AC घंटों चलने के बाद भी कमरा पूरी तरह ठंडा नहीं हो पाता. ऐसे में लोग समझते हैं कि शायद AC में कोई खराबी है या फिर गैस कम हो गई है. हालांकि, हर बार समस्या मशीन में नहीं होती, बल्कि कई बार छोटी-छोटी सेटिंग्स और इस्तेमाल का तरीका ही Cooling को प्रभावित करता है, जिसकी वजह से कमरा देर तक गर्म महसूस होता रहता है.

यह भी पढ़ें: मार्केट में आ गया AC का भी बाप! बिना बिजली घर रहेगा ठंडा, जानिए क्या है Nescod टेक्नोलॉजी

---विज्ञापन---

सही जानकारी से हो सकता है रूम मिनटों में ठंडा

ज्यादातर लोग AC Remote में दिए गए कई जरूरी फीचर्स का सही इस्तेमाल ही नहीं कर पाते, कुछ लोग सिर्फ Temperature कम करके सोचते हैं कि कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा, जबकि Remote में मौजूद अलग-अलग Modes और Settings Cooling को पूरी तरह बदल सकते हैं. यही वजह है कि AC सही होने के बावजूद भी मनचाही ठंडक नहीं मिलती, अब सवाल यह है कि आखिर Remote की कौन-सी Settings कमरे को मिनटों में Shimla जैसा Cool बना सकती हैं.

इन बटन से तुरंत ठंडा होगा रूम

  • अगर AC चलाने के बाद भी रूम ठंडा नहीं हो रहा है, तो आप रिमोट में दिए गए ‘टर्बो बटन’ का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मोड को ऑन करने से एसी ट्रेम्प्रेचर को कम कर देता है और ज्यादा कूलिंग देने लगता है, ताकि रूम कम वक्त में ठंडा हो जाए.
  • कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए आर रिमोट में दिए गए स्विंग मोड को ऑन जरूर करें, इससे पूरे कमरे में AC की हवा फैलती है और रूम जल्दी ठंडा होता है.
  • रूम जल्दी ठंडा करने के लिए जरूरी है कि आप एसी के साथ-साथ हल्की स्पीड में सीलिंग फैन भी चलाएं. अक्सर लोग सोचते हैं कि फैन चलाने से रूम गर्म रहेगा और बिजली का बिल भी ज्यादा आएगा. लेकिन अगर आप कम स्पीड में सीलिंग फैन चलाएं, तो बिजली खपत बहुत कम होगी.
  • इन सबके अलावा कुछ आदतों से भी रूम को जल्दी ठंडा किया जा सकता है, जैसे एसी चलाते वक्त बार-बार गेट खोलने से बचना, पर्दों को सही से लगाना, एसी की टाइम पर सर्विस कराते रहना.

यह भी पढ़ें: Google Down: अचानक डाउन हुआ गूगल! हजारों यूजर्स को दिखा ‘Server Error’ मैसेज

---विज्ञापन---

First published on: May 12, 2026 05:12 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola