---विज्ञापन---

सोना खरीदना एक साल तक बंद कर दें भारतीय तो क्या होगा? देश का ‘खजाना’ बढ़ेगा या घटेगा, जानें पूरा गणित

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिलहाल लगभग 691 बिलियन डॉलर है. सुनने में यह रकम बड़ी लगती है, लेकिन संकट गहरा है.

---विज्ञापन---

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से एक लीक से हटकर अपील की है – ‘एक साल तक सोना न खरीदें, विदेश यात्रा टाल दें और जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम करें.’ पहली नजर में यह एक सामान्य सलाह लग सकती है, लेकिन इसके पीछे अरबों डॉलर का वो गणित छिपा है, जो भारत की अर्थव्यवस्था को डूबने से बचा सकता है. हम बताएंगे कि आखिर ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सोने का क्या कनेक्शन है?

फॉरेक्स का गणित- डॉलर की आवक कम, जावक ज्यादा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिलहाल लगभग 691 बिलियन डॉलर है. सुनने में यह रकम बड़ी लगती है, लेकिन संकट गहरा है. आईएमएफ के मुताबिक, 2026 में भारत का चालू खाता घाटा 84.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. यानी हम जितना डॉलर कमा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा खर्च कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘अपनी जिम्मेदारी आम लोगों पर डाल दी’, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सोने का बोझ

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड खरीदार है. वित्त वर्ष 2026 में हमने 72 बिलियन डॉलर (करीब 6 लाख करोड़ रुपये) का सोना आयात किया. सारा भुगतान डॉलर में हुआ, जिससे खजाना खाली हो रहा है.

---विज्ञापन---

ईरान युद्ध और 100 डॉलर का तेल

अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. भारत अपनी जरूरत का 88% तेल आयात करता है. युद्ध के समय लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोना खरीदते हैं. इससे सोने के दाम बढ़ते हैं और आयात बिल भी.

यह भी पढ़ें : ‘वर्क फ्रॉम होम’ एडवाइजरी: मीडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी ने भारतीयों से क्यों की ये अपील? क्या होगा फायदा

---विज्ञापन---

रुपये पर दबाव

जब गोल्ड इम्पोर्टर मार्केट से डॉलर खरीदते हैं, तो डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपया कमजोर होता है. पीएम मोदी चाहते हैं कि हम सोना न खरीदकर वो डॉलर बचाएं, ताकि महंगा कच्चा तेल खरीदा जा सके.

यह भी पढ़ें : जमीन के नीचे दबा मिला 2000 साल पुराना खजाना! जंगल से निकली सोने-चांदी की ‘कटोरी’, आखिर किसका था यह गुप्त धन?

---विज्ञापन---

अगर देश ने बात मान ली… तो क्या होगा?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर भारतीय एक साल के लिए अपनी सोने की भूख कम कर दें, तो चमत्कार हो सकता है. 30-40% तक कम खरीदारी होने पर 20-25 बिलियन डॉलर की बचत हो सकती है. वहीं, 50% कम खरीदारी करने पर 36 बिलियन डॉलर की बचत हो सकती है. यह बचत हमारे कुल घाटे का आधा हिस्सा अकेले कवर कर सकती है. इससे रुपया मजबूत होगा और महंगाई पर लगाम लगेगी.

First published on: May 11, 2026 07:37 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola