---विज्ञापन---

DU में 71000 सीटों पर एडमिशन के लिए आज जारी होगी पहली लिस्ट, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी 16 जुलाई को शाम 5 बजे स्नातक (UG) दाखिले के लिए CSAS 2026 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा. जिन छात्रों ने CUET UG 2026 के आधार पर CSAS पोर्टल पर आवेदन और कॉलेज-कोर्स की प्राथमिकताएं भरी हैं, वे अपना सीट आवंटन DU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी CSAS के तहत छात्रों के लिए आज उनकी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी. यूनिवर्सिटी के अनुसार यह लिस्ट 16 जुलाई की शाम पांच बजे जारी होगी, जिसके बाद लाखों उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उन्हें किस कॉलेज और किस कोर्स में एडमिशन मिला है.

इस बार एडमिशन को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला है. यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 2 लाख 73 हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 2,18,284 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी पूरा कर लिया है, जबकि 2,06,835 अभ्यर्थियों ने अपने कॉलेज और कोर्स से संबंधित प्राथमिकताएं भी दर्ज करा दी हैं. यह आंकड़ा साल 2022 के बाद सबसे ज्यादा है.

---विज्ञापन---

DU से जुड़े 67 कॉलेज में होने हैं एडमिशन

गौरतलब है कि 2026-27 सेशन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 67 कॉलेजों में एडमिशन होने हैं. यूनिवर्सिटी की ओर से 73 ग्रेजुएशन कोर्सेज और बीए के 100 से ज्यादा कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा, जिनके तहत कुल 71 हजार से ज्यादा सीटें भरी जाएंगी.

प्रोसेस को लेकर यूनिवर्सिटी ने पहले ही जानकारी दे दी थी. इसके तहत 12 जुलाई को सिम्युलेटेड रैंक जारी की गई थी, ताकि छात्र यह अंदाजा लगा सकें कि उनकी मौजूदा प्राथमिकताओं के आधार पर उन्हें किस तरह की सीट मिल सकती है. इसके बाद छात्रों को 13 जुलाई तक अपनी सीट अलॉटमेंट में बदलाव करने का भी मौका दिया गया था.

---विज्ञापन---

आज जारी होगी पहली कॉमन सीट एलोकेशन की लिस्ट

बता दें कि DU गुरुवार को शाम 5 बजे तक पहली कॉमन सीट एलोकेशन की लिस्ट जारी करेगा. जिसके बाद 18 जुलाई तक अभ्यर्थियों को अलॉटेड सीट स्वीकार करनी होगी. वहीं, अगर अभ्यर्थी तय समय के अंदर अपनी अलॉटेड सीट को स्वीकार नहीं करते हैं तो उनका आवंटन रद्द भी किया जा सकता है. सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित कॉलेज छात्रों के दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच करेंगे, जिसके लिए 20 जुलाई तक की डेट तय की गई है. इसके बाद पहले राउंड की फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर बनने का सुनहरा मौका, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस!

---विज्ञापन---

25 जुलाई को जारी होगी दूसरी लिस्ट

इसके बाद 25 जुलाई को कॉमन सीट एलोकेशन की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी और अभ्यर्थियों को 26 जुलाई तक अपनी सीट को स्वीकार करना होगा. इसके बाद 25 से 27 जुलाई के बीच कॉलेज अभ्यर्थियों के आवदेन को स्वीकार करेगा और योग्य पाए जाने पर उसे स्वीकार करेगा. वहीं, अगर इसके बाद भी सीट बचती है तो तीसरी लिस्ट भी जारी होगी. यूनिवर्सिटी 28 जुलाई से एकेडमिक सेशन 2026-27 से यूजी कोर्सेज की क्लासेस शूरू करेगी.

इन आसान स्टेप्स में चेक करें सीट अलॉटमेंट

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको अपना CUET एप्लीकेशन नंबर और अपना पासवर्ड डालना होगा.
  • जिसके बाद आपको स्क्रीन पर DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट दिखेगी.
  • इस लिस्ट में आप अपनी डिटेल्स चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं.

एडमिशन के लिए साथ ले जाए ये डॉक्यूमेंट्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी CSAS के बाद छात्रों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे. बता दें कि डॉक्यूमेंट्स में CUET UG 2026 स्कोरकार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट, 1वीं और 12वीं की मार्कशीट, वैलिड सरकारी ID, पासपोर्ट साइज फोटो और माइग्रेशन या फिर ट्रांसफर सर्टिफिकेट शामिल हैं.

---विज्ञापन---

पहली लिस्ट में होंगी ये डिटेल्स

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी होने वाली सीट अलॉटमेंट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, उनका एप्लीकेशन नंबर, उनकी कैटेगरी, रैंक, कॉलेज का नाम, कोर्स का नाम और CUET UG 2026 के नंबर होंगे.

First published on: Jul 16, 2026 11:19 AM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola