---विज्ञापन---

Income Tax New Rule: अब ITR फॉर्म में देने होंगे दो पते और दो मोबाइल नंबर; AY 2026-27 के लिए बदल गए नियम

ITR Filing Alert: आयकर विभाग ने इनकम टैक्‍स र‍िटर्न फाइल‍िंग के कई नियम बदल द‍िए हैं। जी हां, अब ITR फॉर्म में दो पते और दो मोबाइल नंबर देने होंेगे। असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए नए फॉर्म जारी हो गए हैं। क्या-क्या बदल गया है और रिप्रेजेंटेटिव्स को क्या राहत म‍िली है? पूरी जानकारी यहां पढ़ें

---विज्ञापन---

आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 के लिए नए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। इस बार फॉर्म (ITR 1 से 7) में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिन्हें 31 जुलाई 2026 तक रिटर्न भरने वाले हर करदाता को जानना बेहद जरूरी है। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य रिपोर्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाना है। यहां नए ITR फॉर्म में किए गए 3 सबसे बड़े बदलाव दिए गए हैं:

नए ITR फॉर्म के 3 सबसे बड़े बदलाव

एड्रेस कॉलम में बड़ा बदलाव: अब देना होगा वैकल्पिक पता
नए ITR फॉर्म के पार्ट-A (व्यक्तिगत जानकारी वाला हिस्सा) में अब पते को लेकर नया कॉलम जोड़ा गया है। पहले करदाताओं को केवल एक ही पता देना होता था। अब नए फॉर्म में प्राइमरी (मुख्य) पते के साथ-साथ एक सेकेंडरी (वैकल्पिक) पता देने का विकल्प भी दिया गया है।

---विज्ञापन---

    इसी तरह, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के कॉलम को भी अब प्राइमरी और सेकेंडरी के रूप में स्पष्ट रूप से वर्गीकृत कर दिया गया है।

    रिप्रेजेंटेटिव के लिए प्रक्रिया हुई आसान
    अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति की ओर से टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं, तो आपको प्रतिनिधि (Representative) माना जाता है। पिछले फॉर्म में प्रतिनिधियों को नाम, क्षमता, पता, पैन और आधार जैसी लंबी जानकारी देनी पड़ती थी। अब इसे आसान कर दिया गया है। प्रतिनिधियों को अब केवल तीन जानकारियां देनी होंगी – नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।

    ---विज्ञापन---

    कैपिटल गेन्स रिपोर्टिंग से हटा दोहरा बोझ
    नए फॉर्म में डुअल रिपोर्टिंग (दोहरी रिपोर्टिंग) के प्रावधान को हटा दिया गया है। दरअसल साल 2024-25 में टैक्स दरों में बदलाव के कारण अलग-अलग विवरण देने पड़ते थे। क्‍योंक‍ि असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कोई अंतरिम बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए अब ट्रांसफर की तारीख के आधार पर कैपिटल गेन्स का अलग-अलग विवरण देना अनिवार्य नहीं है। इससे फॉर्म भरना पहले से आसान हो जाएगा।

      करदाताओं के लिए जरूरी तारीखें:
      फाइनेंशियल ईयर (FY): 2025-26
      असेसमेंट ईयर (AY): 2026-27
      ITR फाइल करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2026

      ---विज्ञापन---

      First published on: Apr 15, 2026 12:07 PM

      End of Article

      About the Author

      Vandana Bharti

      वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

      Read More
      ---विज्ञापन---
      संबंधित खबरें
      Sponsored Links by Taboola