---विज्ञापन---

रूस और यूक्रेन की जंग क्या कभी नहीं होगी खत्म? 4 साल बाद भी जारी है खूनी खेल, 15000 लोगों की हुई मौत

Russia and Ukraine War: वर्तमान में रूस ने यूक्रेन के 19.5 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया है, लेकिन प्रगति धीमी पड़ गई. कीव पर ड्रोन-मिसाइल हमले जारी हैं, जबकि जेलेंस्की सुरक्षा गारंटी पर अड़े हैं.

---विज्ञापन---

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को आज यानी 24 फरवरी, 2026 को चार साल पूरे हो गए. एक तरफ जहां दुनिया 2022 में कोरोना वायरस महामारी से उबर ही रही थी, वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद जब युद्ध में बदला तो विश्व पर नया संकट छा गया. आज जब युद्ध को 4 साल पूरे हो चुके हैं, फिर भी इसके अंत का कोई संकेत नजर नहीं आ रहा है. न्यूक्लियर पावर देश रूस और परमाणु शक्ति का त्याग करने वाले यूक्रेन के बीच इस जंग में अब तक हजारों मासूमों की जान जा चुकी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले यूक्रेन में ही अब तक 15000 लोगों की मौत हो चुकी है.

लाखों लोगों को छोड़ना पड़ा आशियाना


रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं. पूर्वी और दक्षिणी शहर जैसे बाखमुत, टोरेट्स्क व वॉवचांस्क खंडहर बन गए हैं. सैन्य हानि के मामले में दोनों पक्ष चुप्पी साधे हैं, लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में 55,000 सैनिकों की मौत स्वीकार की. अमेरिकी थिंकटैंक सीएसआईएस की रिपोर्ट के मुताबिक जंग में दोनों ओर से अब तक 20 लाख के करीब लोग हताहत हो चुके हैं, जिसमें रूस को 12 लाख का नुकसान हुआ.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या है इजरायल का ‘हेक्सागन ऑफ एलायंस’, ईरान को घेरने के लिए नेतन्याहू को क्यों चाहिए भारत का साथ?

रूस और यूक्रेन के बीच कब क्या हुआ?


यूएन के माइन एक्शन सर्विस के अनुसार, यूक्रेन का एक बड़ा हिस्सा युद्ध से प्रभावित हुआ है. विश्व बैंक ने पुनर्निर्माण लागत 588 अरब डॉलर आंक दी है, जो अगले दशक की चुनौती बनेगी. 2022 में रूस ने क्रीमिया के बाद डोनेट्स्क और लुहांस्क पर कब्जा किया, लेकिन यूक्रेन ने काउंटरऑफेंसिव से पलटवार किया. 2023-24 में रूस ने पूर्वी मोर्चे पर बढ़त बनाई, जबकि 2025-26 में ड्रोन-मिसाइल हमले तेज हो गए. डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इस्तांबुल, अबू धाबी और जेनेवा में बातचीत हुई, लेकिन विफल रहीं.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में रूस ने यूक्रेन के 19.5 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया है, लेकिन प्रगति धीमी पड़ गई. कीव पर ड्रोन-मिसाइल हमले जारी हैं, जबकि जेलेंस्की सुरक्षा गारंटी पर अड़े हैं.

यह भी पढ़ें: PM कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा का बड़ा कदम, 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा पर होगा एक्शन

---विज्ञापन---

First published on: Feb 24, 2026 06:48 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola