---विज्ञापन---

अलर्ट! भीषण चक्रवाती तूफान आ रहा; 500KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

Cyclonic Storm Warning: भीषण चक्रवाती तूफान आ रहा है, जिसके कारण भारी बारिश होगा। तेज हवाएं चलेंगी और ओले गिरने की भी संभावना है। इसलिए ब्रिटेन के मौसम विभाग ने कुछ शहरों में चेतावनी जारी करते हुए लोगों को संभलकर ड्राइविंग करने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

Cyclonic Storm Warning for Britain: ब्रिटेन में एक बार फिर भीषण चक्रवाती तूफान आने की भविष्यवाणी की गई है। इस दौरान करीब 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और मूसलाधार बारिश होने की भी आशंका है। वेल्स और दक्षिणी इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने को भी कहा गया है।

ब्रिटेन में बीते कई दिन से आ रहे तूफान और भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। देश में मौसम की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी इंग्लैंड और वेल्स के अधिकांश हिस्सों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है। कॉर्नवाल तूफानों का सबसे ज़्यादा असर झेल रहा है। यहां बड़े-बड़े ओले और बिजली गिरने की खबरें हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर्स सावधान! 3.1 करोड़ लोगों का डेटा, मेडिकल रिपोर्ट और मोबाइल नंबर लीक

ब्रिटेन के यह इलाके है तूफान की चपेट में

वहीं अब पूरे देश में भारी बारिश होने की आशंका है, जिससे बाढ़ आने का खतरा बढ़ सकता है। वेल्स, दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड, मिडलैंड्स और दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के कुछ हिस्सों को कवर करने वाली मौसम विभाग की यह चेतावनी रविवार की आधी रात तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक बेकी मिशेल ने भारी बारिश के कारण कॉर्नवाल में ड्राइविंग संभलकर करने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

वेल्स और लंदन में भी चक्रवाती तूफानों का असर देखने को मिला है। सरे और ऑक्सफ़ोर्डशायर में बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। मिशेल ने बढ़ते तापमान के कारण और भीषण तूफान आने की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को दक्षिणी इंग्लैंड में बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। हैम्पशायर और एल्डरशॉट में एक बवंडर आया, जिससे लोगों को माली नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें: हाफ पैंट वाली गोल्ड मेडलिस्ट ‘नानी’ कौन? कैसे तय किया घुटनों के दर्द से Weighlifting का सफ़र

---विज्ञापन---

हवाएं उत्तर की ओर बढ़ेंगी तो ठंड बढ़ाएंगी

मौसम विभाग ने अगले हफ़्ते तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। भारी बारिश और चक्रवाती तूफ़ान बवंडर की चेतावनी रविवार तक लागू रहेगी। स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और आयरिश सागर के आस-पास के इलाकों में मौसम शुष्क और शांत रहेगा। लोग गुनगुनी धूप और सामान्य तापमान की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि शरद ऋतु दस्तक दे चुकी है, लेकिन जैसे-जैसे हवाएं उत्तर की ओर बढ़ेंगी, ठंडी हवाएं और कम दबाव वाला टर्प बारिश का मौसम बनाएगा। इससे दिन के समय तापमान में कमी आएगी और तूफान के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार रहेंगे। इससे लोगों को भीषण ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: 56 चोटें, गहरे जख्म, दागने के निशान और…8 साल की बेटी मां ने तड़पा-तड़पाकर मारी, बच्ची के आखिरी शब्द रुला देंगे

---विज्ञापन---

First published on: Sep 22, 2024 12:21 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola