---विज्ञापन---

‘वो नरसंहार था, हर बंदूक से एक मिनट में 300 गोलियां…’, कैसे 20 US सैनिक 100 गार्ड्स को मारकर मादुरो को उठा ले गए

वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला कर अमेरिकी सैनिक मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को पकड़ न्यूयार्क ले गए थे. इस हमले में वेनेजुएला के करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी.

---विज्ञापन---

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के एक सुरक्षा गार्ड ने अमेरिका सेना के ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ का आंखों देखा हाल बयां किया है. वह 3 जनवरी को मादुरो की सुरक्षा में तैनात था. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें उस सैनिक ने अमेरिकी ऑपरेशन को ‘नरसंहार’ करार दिया है.

एक मिनट में 300 गोलियां…

गार्ड ने बताया कि वह एक नरसंहार था. हम सैकड़ों की संख्या में थे, लेकिन हमारे पास बचने का कोई मौका नहीं था. अमेरिकी सैनिक ऐसे गोलियां चला रहे थे, मानो हर सैनिक प्रति मिनट 300 राउंड फायर कर रहा हो. हम कुछ भी नहीं कर सके.

---विज्ञापन---

‘कहीं देर ना हो जाए…’, वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप ने क्यूबा को धमकाया, तेल सप्लाई रोकने की भी दी धमकी

करने लगे खून की उल्टियां

उसने दावा किया कि हमले में एक अनोखे हथियार का इस्तेमाल किया गया था. गार्ड ने बताया, अमेरिकी सैनिकों ने कुछ लॉन्च किया, वह एक बहुत ही तीव्र ध्वनि तरंग की तरह था. अचानक मुझे लगा जैसे मेरा सिर अंदर से फट रहा है. हम सभी की नाक से खून बहने लगा. कुछ लोग खून की उल्टियां करने लगे. हम जमीन पर गिर हुए थे, और उठ नहीं पा रहे थे.

---विज्ञापन---

पहले डिफेंस सिस्टम फेल, फिर आए ड्रोन

गार्ड के मुताबिक, उस दिन वेनेजुएला का डिफेंस सिस्टम बिल्कुल नाकाम रहा. हमें कुछ भी आने की आहट नहीं मिली. अचानक हमारे सभी रडार सिस्टम बिना किसी जानकारी के बंद हो गए. फिर हमने देखा कि बहुत सारे ड्रोन आए. करीब आठ हेलीकॉप्टर आए, जिनसे बहुत कम संख्या में अमेरिकी सैनिक उतरे- शायद 20 लोग. लेकिन वे तकनीकी रूप से इतने मजबूत थे जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. उनका एक भी सैनिक नहीं मरा, और उन्होंने हमारे 100 लोग मारे दिए.

तेल का भंडार है वेनेजुएला, अमेरिका ने सारा तेल निकाल लिया तो क्या होगा अंजाम?

---विज्ञापन---

उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए

साथ ही गार्ड ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं उन लोगों को चेतावनी दे रहा हूं जो सोचते हैं कि वे अमेरिका से लड़ सकते हैं. उन्हें अंदाजा नहीं है कि वे (अमेरिका) क्या कर सकते हैं. जो मैंने देखा, उसके बाद मैं कभी उनके खिलाफ खड़ा नहीं होना चाहता. उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए.

बता दें, वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला कर अमेरिकी सैनिक मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को पकड़ न्यूयार्क ले गए. न्यूयार्क में अब उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 13, 2026 11:52 AM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola