---विज्ञापन---

ड्रोन दिखने के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ था टेक्सास एयरपोर्ट, सेना ने किए न्यूट्रलाइज; फिर कुछ घंटे में खोल दिया गया

एयरपोर्ट बंद होने के ऐलान के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया था कि एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स मंगलवार देर रात से 20 फरवरी की देर रात तक ग्राउंडेड रहेंगी. इनमें कमर्शियल, कार्गो और जनरल एविएशन फ्लाइट्स शामिल हैं.

---विज्ञापन---

अमेरिका के टेक्सास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मैक्सिकन ड्रग कार्टेल (गैंग) के कई ड्रोनों ने एल पासो एयरपोर्ट के पास घुसपैठ कर दी. प्रशासन ने आनन-फानन में एयरपोर्ट को 10 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दे दिया. हालांकि, अमेरिकी सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला और ड्रोनों को हवा में ही नाकाम कर दिया. खतरा टलने के बाद एयरपोर्ट को दोबारा खोल दिया गया है.

10 दिनों के लिए होने वाला था बंद

शुरुआत में खतरा इतना बड़ा लगा कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट को अगले 10 दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया. इस खबर ने पूरे अमेरिका में हलचल मचा दी, क्योंकि एल पासो एयरपोर्ट पश्चिम टेक्सास और मैक्सिको के व्यापार के लिए एक बड़ा केंद्र है. अचानक उड़ानें रुकने से हजारों यात्री फंस गए.

---विज्ञापन---

सेना ने ऐसे किया ‘खेल खत्म’

इस पर सेना तुरंत सक्रिय हो गई. परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि सेना ने इन ड्रोनों के खिलाफ ‘क्विक एक्शन’ लिया. इन ड्रोनों को हवा में ही न्यूट्रलाइज कर दिया गया. सेना की इस कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद, 10 दिन का शटडाउन वापस ले लिया गया और एयरपोर्ट को फिर से खोल दिया गया. प्रशासन ने कहा कि अब हवाई क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कितने ड्रोन थे.

ये गैंग अक्सर जासूसी या तस्करी के लिए हाई-टेक ड्रोनों का इस्तेमाल करती हैं. एल पासो, एक बॉर्डर शहर है. इसकी आबादी करीब 700,000 है. यह मेक्सिको के पड़ोसी शहर स्यूदाद जुआरेज के साथ-साथ क्रॉस-बॉर्डर कॉमर्स का हब है.

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट बंद होने के ऐलान के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया था कि एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स मंगलवार देर रात से 20 फरवरी की देर रात तक ग्राउंडेड रहेंगी. इनमें कमर्शियल, कार्गो और जनरल एविएशन फ्लाइट्स शामिल हैं. यात्रियों को फ्लाइट की अप-टू-डेट जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करने को कहा गया था.

First published on: Feb 11, 2026 10:00 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola