---विज्ञापन---

PoK में हालात बेकाबू, भड़के लोगों ने भारत से मांगी मदद, बोले- LoC को तोड़ दो, हमें राशन चाहिए

PoK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात बेकाबू हो गए हैं. 'जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JAAC) के नेताओं ने भारत से मदद की गुहार लगाते हुए LoC को खत्म करने की बात कही है. इलाके में आटा, राशन और दवाइयों की भारी किल्लत है.

---विज्ञापन---

PoK Protest: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं. पाकिस्तानी सरकार की बर्बरता और 600 से ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ताओं की सामूहिक गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में जनता ने विद्रोह कर दिया है. इस बीच, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) के नेताओं ने भारत की तरफ हाथ बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों से सीधे मदद की गुहार लगाई है.

‘बॉर्डर पार के भाई हमारी मदद करें’

सोशल मीडिया पर इस वक्त जम्मू-कश्मीर जेएएसी के मुख्य सदस्य सरदार अमन खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे पाकिस्तानी हुकूमत के जुल्म और आटे-राशन की भारी किल्लत का रोना रोते हुए सीधे भारतीय हिस्से के लोगों को आवाज लगा रहे हैं. भारी भीड़ के सामने गरजते हुए सरदार अमन ने कहा, “मैं मेंढर, पुंछ, राजौरी और डोडा के लोगों से अपील करता हूं. हमारे इस हिस्से में राशन और दवाइयों की भारी कमी हो गई है. हमें आपकी मदद चाहिए, प्लीज हमारी मदद के लिए आगे आइए.”

---विज्ञापन---

‘हम हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं LoC’

पाकिस्तानी कब्जे से आजाद होने की तड़प को बयां करते हुए जेएएसी नेता ने दोनों देशों के बीच की सीमा यानी सीजफायर लाइन (LoC) को ही खत्म करने की बात कह दी. उन्होंने बॉर्डर के उस पार (भारतीय हिस्से में) रहने वाले लोगों को संदेश देते हुए कहा कि हम इस सीजफायर लाइन को हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं और इसके लिए हमें आपका साथ चाहिए.

अमन खान ने वहां मौजूद हजारों प्रदर्शनकारियों से पूछा, “क्या हमें सीजफायर लाइन (LoC) की तरफ बढ़ना चाहिए या नहीं? जोर से बताओ, क्या हम आगे बढ़ें?” इस पर पूरी भीड़ ने एक सुर में नारा लगाया- “हां!”

---विज्ञापन---

एक महीने से जुल्म सह रहा है पीओके

शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी पुलिस की हिंसक कार्रवाई से नाराज नेताओं ने साफ कहा है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे. आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे शौकत नवाज मीर को नजरबंद किए जाने से लोग भड़के हुए हैं. अमन खान ने दोटूक कहा कि वे अब पाकिस्तान की मर्जी से नहीं चलेंगे. अगर वहां से क्रूरता दिखाई गई, तो यहां के लोग भी ईंट का जवाब पत्थर से देंगे. उन्होंने श्रीनगर, बारामूला, पुंछ, जम्मू, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरे क्षेत्र के लोगों से इस तानाशाही के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है.

First published on: Jul 05, 2026 08:51 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola