---विज्ञापन---

ब्राजील में भीषण सड़क हादसे में 15 की मौत, धार्मिक उत्सव से लौट रहे थे श्रद्धालु, मृतकों में बच्चे भी शामिल

Brazil Bus Accident: ब्राजील में मोड़ काटते समय यात्रियों से भरी बस सड़क से उतरकर पलट गई. हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है.

---विज्ञापन---

Bus Accident in Brazil: ब्राजील देश में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई है. हादसा नॉर्थ-ईस्ट ब्राजील में अलागोआस स्टेट के ग्रामीण इलाके में हुआ. 60 श्रद्धालुओं से भरी बस मोड़ काटते हुए सड़क से उतरकर पलट गई. हादसे में बच्चों-महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हुई है. बस पलटने पर कुछ लोग निकल बाहर गिर गए और कुछ बस के नीचे दब गए. बचाव दल ने बस को क्रेन से सीधा करके घायलों को बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में भयानक सड़क हादसा, कंक्रीट के बैरियर से भिड़ी बस, 16 लोगों की मौत

---विज्ञापन---

अस्पताल पहुंचने तक घायलों ने तोड़ा दम

हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं, जिनमें घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक कुछ घायल दम तोड़ चुके थे, जिन्हें प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं. वहीं हादसाग्रस्त बस को जब्त करके ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

सेरा स्टेट में चल रहा वार्षिक धार्मिक उत्सव

अलागोस के गवर्नर पाउलो दांतास ने हादसे पर शोक जताते हुए 3 दिन के शोक की घोषणा की है. अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर मृतकों के परिजनों और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने बताया कि 60 यात्रियों से भरी बस सेरा में हर साल आयोजित होने वाले धार्मिक उत्सव ‘आवर लेडी ऑफ कैंडेलारिया’ से लौट रही थे कि हादसे का शिकार हो गए. मृतकों में 7 महिलाएं, 5 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं. पीड़ितों के लिए मुआावजे का ऐलान किया जाएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब बस हादसे के 39 मृतकों के नामों की सूची आई सामने, उजड़ीं एक परिवार की 3 पीढ़ियां

बस के नीचे फंसने से हुई यात्रियों की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अलागोआस विमानन विभाग के निदेशक कर्नल आंद्रे मेडिरो ने बताया कि बस मोड़ काटते हुए ही सड़क से उतरकर पलटी. ज्यादातर लोगों की मौत बस के नीचे फंसने से हुई. बता दें कि ब्राजील में अक्टूबर 2025 में भी पेर्नंबुको स्टेट में एक बस से ड्राइवर का कंट्रोल छूट जाने से हादसा हुआ था और बस में सवार 17 यात्रियों ने जान गंवाई थी और अब इस हादसे ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिया है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 04, 2026 06:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola