---विज्ञापन---

7 भारतीयों की मौत, 50 से ज्यादा लापता; 65 यात्रियों से भरी 2 बसें नदी में बहीं, हाईवे पर लैंड स्लाइड से हादसा

Landslide on National Highway: अचानक पहाड़ दरके, लैंड स्लाइड हुआ और सड़क से गुजर रही 2 पैसेंजर बसें मलबे के साथ नदी में बह गईं। 60 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Nepal Landslide Disaster: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज बहुत बड़ा हादसा हुआ। सुबह करीब साढ़े 3 बजे नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड से 2 बसें त्रिशूली नदी में बह गई। दोनों बसों में 60 से ज्यादा पैसेंजर थे, जिनमें से 7 के शव मिल चुके हैं। 50 से ज्यादा लापता हैं। पुलिस-सेना और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक भावेश रिमल दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आ रही है। दोनों बसें काठमांडू जा रही थीं। एक एंजेल ट्रांसपोर्ट सर्विस की बस है और दूसरी गणपति डीलक्स सर्विस की बस है। एक बस में करीब 25 लोग थे। दूसरी में 40 से ज्यादा यात्री थे।

---विज्ञापन---

गणपति डीलक्स की बस में बैठे लोगों में से 3 पैसेंजर कूदकर जान बचाने में सफल रहे। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने हादसे पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने देशवासियों से खराब मौसम को देखते हुए सफर पर न निकलने की अपील भी की है।

 

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल हादसे से बेहद दुखी

हाईवे पर लैंड स्लाइड के बाद मलबे के साथ नदी में 2 बसें बहने की खबर जैसे ही प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल तक पहुंची, उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने हादसे पर शोक जताया। देशवासियों से अलर्ट रहने की अपील की। साथ ही लापता लोगों को तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने लिखा कि नारायणगढ़-मुग्लिन हाईवे पर पहाड़ दरकने से हादसा हुआ है। 60 से ज्यादा यात्री नदी के तेज बहाव में बह गए हैं। होम मिनिस्ट्री समेत सभी बचाव एजेंसियों से अनुरोध है कि वे अपने नागरिकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। हाईवे पर अभी सड़क ब्लॉक होने से आवाजाही बंद है, इसलिए उस रास्ते पर जाने से लोग बचें।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 12, 2024 08:24 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola