---विज्ञापन---

पाकिस्तान में जोरदार धमाके और गोलीबारी से मचा हड़कंप, सुरक्षा बल अलर्ट; 5 लोगों के मारे जाने की खबर

मुख्यमंत्री ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (IG) और कराची के अतिरिक्त महानिरीक्षक से सीधा संपर्क किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए यह पता लगाए कि यह किस तरह का विस्फोट था और इसके पीछे क्या वजह थी.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के कराची में रविवार शाम मौसम विभाग और कई विश्वविद्यालयों के नजदीक जोरदार धमाके और गोलीबारी से हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल ‘रेंजर्स’ के कार्यालयों के पास हुआ है. ​घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश व जांच शुरू कर दी. एहतियात के तौर पर रेस्क्यू और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं.

कराची में हुआ आतंकवादी हमला


सुरक्षा एजेंसियों ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, हमला फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) की कम्पाउंड पर हुआ. बताया जा रहा है कि निशाने पर रेंजर्स थे. आतंकियों ने पहले सुसाइड बम धमाका किया फिर बंदूक से लगातार गोलीबारी की. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक कम से कम 5 आदमी के मारे जाने की खबर है. सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच एक्सचेंज ऑफ फायर भी हुई. आतंकवादी समूह जमात-उल-अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री सैयद मुराद ने मांगी रिपोर्ट


पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ‘रेस्क्यू 1122 सिंध’ ने बताया कि उन्हें कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक 5 के पास विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपने केंद्रीय कमांड और कंट्रोल सेंटर से तुरंत टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया. इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने मोसामियात चौरंगी के पास हुए इस धमाके और कथित गोलीबारी की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने इस पूरी घटना पर प्रशासन से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

यह भी पढ़ें: पेरिस ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर क्यों लगाया बैन? गर्मी से इसका क्या है कनेक्शन

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (IG) और कराची के अतिरिक्त महानिरीक्षक से सीधा संपर्क किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए यह पता लगाए कि यह किस तरह का विस्फोट था और इसके पीछे क्या वजह थी.

कराची में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में कुछ देर तक गोलीबारी होती रही, जिसके बाद अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया और इलाके की घेराबंदी कर दी. गौरतलब है कि पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और कमर्शियल हब कराची में पिछले कुछ सालों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे संगठनों ने कई बार चरमपंथी हमले किए हैं. अधिकारियों ने अभी तक धमाके की वजह या यह पुष्टि नहीं की है कि यह कोई चरमपंथी हमला था या नहीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पेरिस ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर क्यों लगाया बैन? गर्मी से इसका क्या है कनेक्शन

First published on: Jun 27, 2026 10:44 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola