---विज्ञापन---

Taiwan Earthquake: 6.4 की तीव्रता वाले भूकंप से हिली धरती, ताइवान में 15 घायल

Earthquake News: लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। आज अलसुबह जहां ताइवान में भूकंप आया, वहीं भारत में लेह लद्दाख में, अंडमान सागर में भी भूकंप के झटके लगे। वहीं तिब्बत में 2 बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैली। तिब्बत में 7 जनवरी के बाद लगातार भूकंप आ रहा है।

---विज्ञापन---

Earthquake Tremors Occured in Taiwan: भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती हिली है। आज 21 जनवरी दिन मंगलवार की सुबह भारतीय समयानुसार करीब डेढ़ बजे ताइवान में भूकंप आया। ताइवान के दक्षिणी इलाके में भूकंप के झटके लगे। अमेरिका के भूगर्भिक सर्वेक्षण विभाग (USGS) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि ताइवान में आए भूकंप से 15 लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 रही।

भूकंप का केंद्र ताइवान के ही युजिंग शहर से 12 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में मिला। ताइवान अग्निशमन विभाग के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बच्चा शामिल है। वहीं 6 घायल वे लोग हैं, जिन्हें ताइनान शहर के नानक्सी जिले में भूकंप से ध्वस्त हुए मकान के मलबे से निकाला गया। भूकंप के असर से स्टेट हाईवे पर बना झूवेई पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन किसी की मौत होने की खबर नहीं है।

---विज्ञापन---

 

ताइवान में काफी तबाही मचा चुके भूकंप

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2023 में भी ताइवान में भूकंप के झटके लगे थे। हुआलियन शहर में करीब 7.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ताइवान देश प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, इसलिए इस देश में अकसर भूकंप आता है। क्योंकि ताइवान 2 टेक्टोनिक प्लेटों के बीच बसा है, इसलिए भूकंप के सबसे संवेदनशील जोन में आता है। साल 2016 में ताइवान में जो भूकंप आया था, उसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। साल 1999 में 7.3 तीव्रता का भूकंप ताइवान में आया था और करीब 2000 लोग मारे गए थे। इसलिए ताइवान की सरकार समय-समय पर लोगों केा अलर्ट करती रहती है और वहां के लोग भूकंप जैसी आपदा से निपटने को हमेशा तैयार रहते हैं।

---विज्ञापन---

 

तिब्बत के एक शहर का नाम मिटा चुका भूकंप

बता दें कि गत 7 जनवरी को भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में भीषण भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 थी। इतनी तीव्रता वाले भूकंप ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के पास बसे शिगात्से शहर को मलबे के ढेर में बदल दिया। इस शहर पर चीन का कब्जा है। भूकंप से तिब्बत में करीब 130 लोग मारे गए थे। इस भूकंप के बाद आज तक तिब्बत में हर रोज भूकंप के झटके लग रहे हैं। इस भूकंप का केंद्र केंद्र माउंट एवरेस्ट से 80 किलोमीटर (50 मील) दूर उत्तर में स्थित तिब्बत की टिंगरी काउंटी में मिला और करीब 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप की तरंगे उठीं। भूकंप भारतीय समयानुसान सुबह करीब 9:05 बजे आया था। भूकंप का असर चीन, नेपाल, भूटान और भारत के कुछ जिलों के अलावा बांग्लादेश में भी महसूस किया गया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 21, 2025 06:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola