---विज्ञापन---

Earthquake Tremors: इंडोनेशिया में भूकंप के भयानक झटकों से फैली दहशत, 7.8 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सुनामी आने का खतरा पैदा हो गया है। देश की सरकार, पुलिस और प्रशासन ने अपने लोगों की जान बचाने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

---विज्ञापन---

Earthquake in Indonesia: भूकंप के भीषण, शक्तिशाली ओर विनाशकार झटकों से आज इंडोनेशिया की धरती दहल गई है। आज गुरुवार की सुबह इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का स्टेट में शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र टेरनाटे के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में मिला और धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई से भूकंप की विनाशकारी तरंगें उठीं।

इंडोनेशिया में सुनामी आने की चेतावनी

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके विनाशकारी साबित हो सकते हैं, क्योंकि भूकंप वैज्ञानिकों ने सुनामी आने की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में चीख पुकार मच गई। दहशत के मारे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सरकार ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। समुद्र तटों को खाली करने का निर्देश भी दे दिया है। वहीं देशभर में राहत और बचाव दल फील्ड में उतार दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

इंडोनेशिया में दहशत और अफरा-तफरी

भूकंप आने के बाद इंडोनेशिया में दहशत का माहौल है। लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन टीमों को नुकसान का आंकलन करने के लिए फील्ड में उतार दिया गया है। क्योंकि बीते दिन भी इंडोनेशिया में 6 से ज्यादा की तीव्रता का भूकंप आया था और तेज झटके लगे थे।

रिंग ऑफ फायर के कारण भूकंप आते

बता दें कि इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है। प्रशांत महासागर में दुनिया के सबसे ज्यादा ज्वालामुखी और फॉल्ट लाइनें हैं, जिनको रिंग ऑफ फायर कहते हैं। इंडोनेशिया इसी बेल्ट पर बसा है, इसलिए ज्वालामुखी विस्फोट होने पर इस देश में भूकंप आते हैं, जिनकी तीव्रता 6 से ज्यादा ही रहती है। ऐसे कई भूकंप विनाशकार साबित हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

इंडोनेशिया 4 टेक्टोनिक प्लेट्स के ऊपर

बता दें कि इंडोनेशिया 4 टेक्टोनिक प्लेटों प्रशांत (Pacific), यूरेशनियन (Eurasian), इंडो-ऑस्ट्रेलियाई (Indo-Australian) और फिलीपीन (Philippine) के संगम पर बसा है। जब यह चारों प्लेट आपस में टकराती हैं या एक दूसरे के नीचे खिसकती हैं तो घर्षण के कारण ऊर्जा निकलती है। यह ऊर्जा तरंगीय रुप में होती है, जिससे कंपन होता है, जिसे धरती पर भूकंप कहते हैं।

First published on: Apr 02, 2026 06:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola