---विज्ञापन---

अफगानिस्तान में फिर भूकंप से मचा हड़कंप, रिक्टर स्केल पर 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती

Earthquake In Afghanistan: भूकंप के तेज झटके काफी दूर तक महसूस किए गए. सुरक्षा के मद्देनजर लोग अपने घरों से बाहर निकले और खुले स्थान पर एकत्रित हुए.

---विज्ञापन---

भारत और पाकिस्तान के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में मंगलवार शाम भूकंप के तेज झटको से हड़कंप मच गया. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. भूकंप के तेज झटके काफी दूर तक महसूस किए गए. सुरक्षा के मद्देनजर लोग अपने घरों से बाहर निकले और खुले स्थान पर एकत्रित हुए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पास था. मंगलवार को आया ये दूसरा भूकंप का झटका है, इससे पहले दिन में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया था. लगातार आते भूकंप के झटकों से अब लोगों के बीच खौफ फैल गया है.

सीस्मोलॉजी सेंटर ने दी जानकारी


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह 10:55 बजे अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इस भूकंप का केंद्र धरती की सतह से करीब 100 किलोमीटर नीचे था, जिसकी वजह से इसका असर सतह पर कम महसूस हुआ. सीस्मोलॉजी सेंटर ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप का अक्षांश 35.02 उत्तर और देशांतर 69.31 पूर्व था. हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने झटकों को महसूस करने की बात कही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में फिर भूकंप से मचा हड़कंप, रिक्टर स्केल पर 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती

जनवरी में तीसरी बार कांपा अफगानिस्तान


दिलचस्प बात यह है कि यह इस महीने अफगानिस्तान में आया तीसरा भूकंप है. इससे पहले 3 जनवरी को रात 10:55 बजे अफगानिस्तान के इलाके में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था. उस समय भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई पर था और अक्षांश 37.31 उत्तर तथा देशांतर 74.57 पूर्व पर स्थित था. उसी दिन शाम 6:33 बजे एक और तेज भूकंप ने अफगानिस्तान को हिलाकर रख दिया. इस बार तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल पर मापी गई और गहराई 140 किलोमीटर थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘आओ मुझे पकड़ लो…’, मादुरो की तरह कोलंबिया के राष्ट्रपति ने भी डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा, जानिए क्या कहा

First published on: Jan 06, 2026 07:50 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola