---विज्ञापन---

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से लौटने और सरेंडर करने की खबरों के बीच यह बड़ा घटनाक्रम हुआ है. संविधान के तहत अब संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभालेंगे.

---विज्ञापन---

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शहाबुद्दीन का यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के उस ऐलान के तुरंत बाद आया है, जिसमें उन्होंने भारत से वापस बांग्लादेश लौटकर कोर्ट में सरेंडर करने की बात कही थी. राष्ट्रपति भवन से जुड़े सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहाबुद्दीन का त्यागपत्र संसद के स्पीकर को भेज दिया गया है.

मोहम्मद शहाबुद्दीन को अप्रैल 2023 में अवामी लीग सरकार के दौरान निर्विरोध बांग्लादेश का 22वां राष्ट्रपति चुना गया था. अगस्त 2024 में हुए छात्र आंदोलन और शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद वे सरकार में अवामी लीग दौर के आखिरी प्रमुख संवैधानिक पद पर बने हुए थे.

---विज्ञापन---

इस्तीफे के पीछे क्या है बड़ी वजह?

बताया जा रहा है कि शेख हसीना के बांग्लादेश लौटने की घोषणा के बाद सरकार और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई थी. सरकार अवामी लीग से जुड़े किसी भी शीर्ष पदाधिकारी को पद पर बनाए रखने के पक्ष में नहीं थी. इसके अलावा पिछले कुछ समय से शहाबुद्दीन के अंतरिम शासन के साथ मतभेद और स्वास्थ्य कारणों की चर्चाएं भी सामने आ रही थीं.

अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

बांग्लादेशी संविधान के अनुच्छेद 50 और 54 के अनुसार, राष्ट्रपति का पद खाली होने पर संसद के स्पीकर अंतरिम रूप से राष्ट्रप्रमुख का दायित्व निभाते हैं. इस नियम के तहत, संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद नए राष्ट्रपति के चुने जाने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभालेंगे. शहाबुद्दीन के पद छोड़ने के साथ ही बांग्लादेश के सभी शीर्ष संवैधानिक पदों से अवामी लीग का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो गया है. इसके बाद ढाका में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 24, 2026 05:01 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola