---विज्ञापन---

41 लोगों की मौत, मोरक्को से 60,000 लोग आए…, स्पेन के स्यूटा संकट में आखिर क्या-क्या हुआ?

मोरक्को के प्रवासी स्पेन के स्यूटा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सुरक्षा बलों और उनके बीच लगातार झड़पें हो रही है. जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के चलते अब तक करीब 41 प्रवासियों की मौत हो चुकी है.

---विज्ञापन---

स्पेन के स्यूटा में गुरुवार से ही गहरा संकट मंडरा रहा है और इसकी वजह है मोरक्को से आए करीब 60 हज़ार प्रवासी. मोरक्को के प्रवासी स्यूटा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सुरक्षा बलों और उनके बीच लगातार झड़पें हो रही है. जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के चलते अब तक करीब 41 प्रवासियों की मौत हो चुकी है. हालात इतने बिगड़ गए कि स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज को खुद बीच बचाव के लिए स्यूटा पहुंचना पड़ा.

ये भी पढ़ें: 3300000 जिंदगियों पर मंडराया ‘महासंकट’, स्पेन-फ्रांस के जंगलों में भीषण आग, क्या है फायर क्लाउड और कितना खतरनाक?

---विज्ञापन---

क्या है मामला?

स्पेन की मीडिया से बात करते हुए स्थानीय क्षेत्रीय अध्यक्ष जुआन जीजस विवाज ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मोरक्को से करीब 60 हज़ार प्रवासी स्पेन के स्यूटा में एंट्री ले चुके हैं. स्यूटा के अधिकारी रशीद स्बिही ने जानकारी देते हुए कहा कि जिन 41 लोगों की जान गई है, उनमें से कुछ की मौत पानी में डूबने से हुई है और बाकी की लोगों ने मोरक्को की चेकपोस्ट के पास ताराजल बीच पर ब्रेकवॉटर बाड़ को पार करने की कोशिश में भगदड़ में अपनी जान गंवा दी.

पीएम सांचेज़ ने की निंदा

स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज़ ने शुक्रवार को स्यूटा में हुई सीमा के उल्लंघन की कड़ी निंदा की. उन्होंने ह्युमन ट्रैफिकिंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग बहुत से युवाओं के साथ धोखाधड़ी करते हैं, जिसकी वजह से कई मासूम अपनी जान गंवा देते हैं. वहीं, स्पेन के गृह मंत्रालय ने दावा किया है कि आधे प्रवासी पहले ही मोरक्को वापस जा चुके हैं. मंत्रालय ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया. स्यूटा में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. इलाके में समुद्री तैराक, पुलिस फोर्स, ड्रोन और नावें तैनात की हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 31, 2026 09:51 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola