---विज्ञापन---

Video: हिजबुल्लाह से युद्ध की क्या कीमत चुका रहा इजरायल; क्या लेबनान में पीछे हटेंगे PM नेतन्याहू?

Hezbollah Israel War: इजरायल को हिजबुल्लाह से युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है, इसलिए इजरायल लेबनान से पीछे हटने की योजना बना रहा है। हिजबुल्लाह चीफ के ढेर होने के बाद युद्ध अपने चरम पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि युद्ध में इजरायल की स्थिति कैसी है?

---विज्ञापन---

Hezbollah Israel War Latest Update: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध चरम पर है, लेकिन अब चर्चा है कि इजरायल लेबनान में वार फ्रंट से पीछे हटने की सोच रहा है, क्योंकि इस युद्ध में हिजबुल्लाह को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल ने फिलिस्तीन में हमास पर हमला किया। इसके बाद एक साल तक इजरायल ने गाजा में कत्लेआम किया और हमास का सफाया किया। अब इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह का सफाया करने की कोशिश में है।

गत 27 सितंबर को इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ हासन नसरल्लाह की हत्या कर दी। हिजबुल्लाह के कई टॉप कमांडर ढेर कर दिए। अब शेख नईम कासिम हिजबुल्लाह का नया लीडर बना है, जिसने इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं। यमन के हूती विद्रोही भी हिजबुल्लाह के साथ हैं। हिजबुल्लाह अपने चीफ की हत्या का बदला इजरायल से ले रहा है, लेकिन हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के युद्ध की जमीनी तस्वीर असल में कुछ और है। इस युद्ध में इजरायल को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है, इसलिए वह पीछे हटने की सोच रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध में इजरायल की स्थिति क्या है?

---विज्ञापन---

First published on: Oct 30, 2024 12:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola