---विज्ञापन---

पहले अंडा आया या मुर्गी? सुलझ गई बरसों पुरानी पहेली, सही जवाब से पलटी डॉक्टर कोलिन की थ्योरी

Egg first or Chicken know scientific answer: पहले अंडा आया या मुर्गी? साल पहले से मिस्ट्री बनी इस पहेली को आखिरकार सुलझा लिया गया है. वैज्ञानिकों ने आखिरकार पुष्टि कर ही दी कि अंडे और मुर्गी में से पहले कौन आया. इसकी सही जवाब है कि अंडे से पहले मुर्गी आई. अंडे के छिलके में मिले प्रोटीन OC-17 से यह बरसों पुरानी गुत्थी सुलझी.

---विज्ञापन---

Egg first or Chicken know scientific answer: बरसों पुरानी पहले का सही जवाब वैज्ञानिकों की रिसर्च में सामने आ गया है. अंडे के छिलके में मिले प्रोटीन OC-17 से वैज्ञानिक इस पहेली के सही जवाब तक पहुंचे. यह रिसर्च ब्रिटेन की शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने की. उनके सही जवाब के आगे शेफील्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. कोलिन फ्रीमैन की पुरानी थ्योरी को पलटकर रख दिया. वैज्ञानिकों ने पुष्टि करते हुए बताया कि अंडे से पहले मुर्गी आई, क्योंकि अंडे के छिलके में मिला प्रोटीन OC-17 केवल मुर्गी के अंडाशय से बनती है, बिना मुर्गी के अंडे का छिलका बन ही नहीं सकता, इसलिए स्पष्ट है कि पहले मुर्गी आई न किया अंडा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की जहरीली हवा में सुरक्षित रहने का तरीका, अमेरिकी महिला का वायरल हुआ वीडियो

---विज्ञापन---

OC-17 प्रोटीन से कैसे सुलझी गुत्थी?

अंडे और मुर्गी में से पहले कौन की गुत्थी को समझने से पहले जान लेना आवश्यक है कि क्या है OC-17 प्रोटीन जो अंडे के छिलके में मिलता है. दरअसल, ओवोक्लीडिन-17 प्रोटीन (OC-17) खास तरह का प्रोटीन है जो अंडे के छिलके को मजबूत बनाता है. कैल्शियम को तेजी से क्रिस्टल में बदलते का काम करने वाला OC-17 प्रोटीन मुर्गी के अंडाशय में बनता था. सुपरकंप्यूटर की मदद से की रिसर्च में वैज्ञानिकों ने खोजा कि अंडे को मजबूत करने में OC-17 प्रोटीन को करीब 25 घंटे का वक्त लगता है. इसी रिसर्च साबित करती है कि अंडे से पहले मुर्गी आई.

डॉ. कोलिन फ्रीमैन की थ्योरी कैसे पलटी

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार शेफील्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने संदेह जताया था कि मुर्गी से पहले अंडा आया होगा. वहीं अंडे का जिक्र तो पहले भी होता रहा है. पुरानी थ्योरी पर गौर करें तो डायनासोर के अंडे की काफी बात सुनी है, मुर्गी तो काफी बाद में विकसित हुई, एक समय पर दो मुर्गियों जैसे पक्षियों के जेनेटिक म्यूटेशन से संभवत: पहला अंडा आया. उस अंडे से पहली मुर्गी निकली. अब अंडे की स्पष्ट थ्योरी यही है कि सामान्य की बात करें तो पहले अंडा आया और खास मुर्गी के अंडे की बात करें तो पहले मुर्गी आई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: न डीए बढ़ेगा और न रिटायरमेंट बैनेफिट मिलेंगे, 8वें वेतन आयोग को लेकर अफवाहें कितनी सच? जानें फैक्ट चेक

First published on: Dec 26, 2025 06:40 PM

egg
End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola