Diamond Bourse: दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस कॉम्प्लेक्स कैसा दिखता है आसमान से, सामने आया वीडियो

Diamond Bourse Sky View Video: भारत में बनी दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग आसमान से कैसी दिखती है, गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो शेयर करके देशवासियों को दिखाई है। आप भी देखिए और इसकी खासियतें जानिए।

---विज्ञापन---

Worlds Largest Office Building View From Sky Video Viral: दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग Diamond Bourse आसमान से कैसी दिखती है, इसका वीडियो सामने आया है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने खुद इसका स्काई व्यू वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया और देशवासियों को इसकी भव्यता दिखाई। यह एक ऑफिस कॉम्पलेक्स है, जो भारत में गुजरात के सूरत में बना है। इसके दुनिया की सबसे बड़ी इमारत होने का दावा किया गया है। इसका उद्घाटन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इस इमारत की खासियतें भी बताईं। PM मोदी ने इस बिल्डिंग को ‘हीरा’ बताया है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर इस बिल्डिंग की 4 खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। वीडियो देखिए और क्यों खास है यह बिल्डिंग जानिए…

 

क्यों खास है बिल्डिंग?

  • सूरत शहर के पास खजोद गांव में इमारत बनी है।
  • 67 लाख वर्ग मीटर यानी 35 एकड़ में फैली है।
  • अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पेंटागन से बड़ी इमारत है।
  • करीब 3500 करोड़ में बनी इस बिल्डिंग में 4500 ऑफिस होंगे।
  • दिल्ली बेस्ड कंपनी मॉर्फोजेनेसिस ने फरवरी 2015 में निर्माण शुरू किया था।
  • 175 देशों के 4 हजार से अधिकारी ज्वेलरी बिजनेसमैन ठहर सकते हैं।
  • 9 टॉवर और 15 मंजिलें हैं। इसमें 131 एलिवेटर लगाए गए हैं।

 

 

First published on: Dec 17, 2023 05:37 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें