---विज्ञापन---

ट्रेन से भिड़ी स्कूल वैन, 2 छात्रों की मौके पर मौत और 5 घायल, पश्चिम बंगाल में बड़ा सड़क हादसा

Murshidabad Accident: बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 2 छात्रों की मौत हुई है और 5 छात्र बुरी तरह घायल हुए हैं। हादसा पश्चिम बंगाल में हुआ है, आइए जानते हैं कि कहां, कब और कैसे?

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक स्कूल वैन पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए. हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई है और 5 बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. हादसा पूर्वी रेलवे जोन में सियालदह मंडल के तहत आने वाले मुर्शिदाबाद के बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच बनी क्रासिंग पर हुआ. ट्रेन से टकराते ही स्कूल वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई थी.

रेलवे क्रॉसिंग का खुला फाटक हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का शिकार हुई वैन प्राइवेट स्कूल की थी. वह सुबह छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी कि रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुला होने के कारण हादसा हो गया. फाटक खुला था, इसलिए ड्राइवर रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहा था कि अचानक तेज रफ्तार से निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन आ गई. ट्रेन और स्कूल वैन की जबरदस्त टक्कर हुई और वैन उछल कर दूसरी ओर जा गिरी. हादसे के समय स्कूल वैन में ड्राइवर समेत 8 लोग सवार थे, जो वैन से निकलकर बाहर गिरे.

---विज्ञापन---

नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग से मचा हाहाकार, 50 परिवार रेस्क्यू, 2 लोगों की मौत

रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन की भी गलती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले रेलवे की अप लाइन से ट्रेन गुजरने के लिए फाटक बंद था. लेकिन दूसरी लाइन से आने वाली ट्रेन के गुजरने के लिए फाटक बंद नहीं किया गया. वहीं फाटक खुला होने के कारण हादसा हो गया. गलती रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन की है, जिसने फाटक बंद नहीं किया. हादसे के बारे में पता चलते ही आस-पास के लोग दौड़े आए और घायल बच्चों का संभाला. घायलों को कर्णसुबर्ण ब्लॉक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तक पहुंचने से पहले 2 छात्र दम तोड़ चुके थे.

---विज्ञापन---

प्राथमिक उपचार देकर घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. रेलवे अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

First published on: Jul 17, 2026 09:26 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola