---विज्ञापन---

‘एक दूसरे के गले में बांहें, आधे कपड़े और आपत्तिजनक हालत’; जानें बीवी ने कैसे पकड़ीं DSP पति की रंगरलियां?

UP Police DSP Demotions Controversy: महिला कांस्टेबल के साथ DSP पति होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिला तो बीवी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस विभाग ने अपने अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया, लेकिन उसकी रंगरलियों का खुलासा कैसे हुआ? आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

UP Police DSP Domoted due to Extra Material Affair: आधे से कपड़े, एक बेड और स्लो म्यूजिक, एक दूसरे के गले में बांहें डाले महिला कांस्टेबल और DSP होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले तो उनके साथियों की आंखें शर्म से झुक गईं। पति को किसी और के साथ एक बेड पर आपत्तिजनक हालत में देखकर बीवी के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। पत्नी की हालत का अंदाजा आप लगा सकते हैं, लेकिन DSP रैंक के अपने अधिकारी का पुलिस विभाग ने क्या हाल किया और पत्नी के सामने पति की रंगलियां का खुलासा कैसे किया? आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें:BJP के कैबिनेट मंत्री के करीबी की हत्या, MP में बीच सड़क मारी गोलियां; सरेआम वारदात से मचा हड़कंप

---विज्ञापन---

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को डिमोट करके बनाया कांस्टेबल

कृपाशंकर कन्नौजिया उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सर्किल ऑफिसर थे। DSP रैंक के यह अधिकारी 26वीं वाहिनी में डिप्टी कमांडेंट थे और उन्नाव जिले के बीघापुर सर्किल में तैनात थे। इस दौरान उनका अपनी कांस्टेबल के साथ इश्क परवान चढ़ा और दोनों के एक दूसरे से संबंध बन गए, लेकिन इस एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा होने पर लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की और कृपाशंकर को डिमोट करके कांस्टेबल बना दिया गया। विभाग के आला अफसर का इस तरह डिमोशन पूरे विभाग और प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:31000 फीट ऊंचाई पर प्लेन में बम ब्लास्ट, जिंदा जले थे Air India के 329 पैसेंजर्स, पढ़ें आतंकी हमले की खौफनाक कहानी

---विज्ञापन---

कैसे हुआ रंगरलियों का खुलासा?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृपाशंकर पर 3 साल बाद कार्रवाई की गई है। जुलाई 2021 का मामला है। 6 जुलाई 2021 को कृपाशंकर ने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए घर जाने के लिए छुट्टियां मांगी। लीव अप्रूव भी हो गई, लेकिन वे घर जाने की बजाय कानपुर पहुंच गए। वहां होटल में कमरा लिया। अपनी प्रेमिका कांस्टेबल के साथ रुके, लेकिन अपने दोनों फोन बंद कर लिए। पत्नी ने फोन मिलाया तो वह बंद आया, क्योंकि पुलिस अफसर थे तो कहीं किसी मिशन पर तो नहीं गए? चिंता होने पर पत्नी ने विभाग ने फोन मिलाया तो पता चला कि वह तो छुट्टियां लेकर घर जाने के लिए निकले हैं।

पत्नी ने कहा कि वह घर नहीं आए। पत्नी की टेंशन बढ़ गई और उसने पति का पताल गाने के लिए उन्नाव SP से मदद मांगी। अधिकारी ने साथी की जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए उनका फोन ट्रेस कराया, जिसकी आखिरी लोकेशन कानपुर के एक होटल में मिली। पुलिस टीम कृपाशंकर केा तलाशती हुई होटल पहुंची तो वह कमरे में कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। पत्नी ने भी पति को उस हालत में अपनी आंखों से देखा। इस तरह पत्नी के सामने पति की रंगरलियों का खुलासा हुआ।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पुल से लटक 500 से ज्यादा जानें बचाई; रेलवे कर्मचारी का वीडियो देख कहेंगे- बहादुर बेटे को सलाम

First published on: Jun 23, 2024 01:13 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola