---विज्ञापन---

उन्नाव में बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे की धंसी सड़क, मुस्तैद टीमों ने तुरंत किया ठीक, यातायात सुचारु

बारिश के मौसम को देखते हुए एक्सप्रेसवे की नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी निरीक्षण बढ़ाया गया है. टीमों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध कराया जा सके.

---विज्ञापन---

उन्नाव में बारिश की वजह से गंगा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में आई आंशिक क्षति को समय रहते दुरुस्त कर लिया गया है. सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए मौके पर तैनात टीमों ने तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा किया, जिससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु बना हुआ है.

प्रोजेक्ट मैनेजर आरके मिश्रा ने बताया कि बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे के संवेदनशील हिस्सों की लगातार निगरानी की जा रही है. जहां भी सड़क के किसी हिस्से में समस्या सामने आती है, वहां टीमों को तत्काल भेजकर आवश्यक सुधार कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है.

---विज्ञापन---

साथ ही उन्होंने बताया कि बेहतर प्रबंधन और मुस्तैद टीमों की तत्परता के चलते बारिश से प्रभावित हिस्सों को समय रहते ठीक किया गया. एक्सप्रेसवे पर यातायात को बाधित किए बिना मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जा रहा है.

बारिश के मौसम को देखते हुए एक्सप्रेसवे की नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी निरीक्षण बढ़ाया गया है. टीमों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध कराया जा सकेय

---विज्ञापन---

प्रोजेक्ट मैनेजर ने साथ ही कहा कि एक्सप्रेसवे पर आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है और मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

First published on: Aug 19, 2026 10:47 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola