---विज्ञापन---

दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! DND से यमुना एक्सप्रेसवे तक मिलेगा सीधा रास्ता; NHAI ने मांगा 31 किमी नए रूट का पूरा डेटा

DND Yamuna Expressway Link Road: DND-यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड परियोजना पर NHAI की काम करने वाला है. 31.437 किलोमीटर लंबे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए संशोधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जानिए कब शुरू होगा यह प्रोजेक्ट?

---विज्ञापन---

देश में इस समय NHAI द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. इसी बीच दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे के लिए सीधी और आसान कनेक्टिविटी देने के लिए DND-यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड परियोजना पर NHAI की काम करेगा. 31.437 किलोमीटर लंबे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए संशोधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नोएडा में रोज के ट्रैफिक दबाव से राहत मिल सकती है और यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा, आदि जाने का रास्ता आसान हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, 14 गांवों के किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, खातों में

---विज्ञापन---

कब शुरू होगा काम?

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NHAI ने प्रस्तावित एलाइनमेंट के आसपास मौजूद सभी लिंक रोड, एक्सप्रेसवे, प्रस्तावित चिल्ला एलिवेटेड रोड तथा अन्य विकासाधीन परियोजनाओं का विस्तृत विवरण मांगा है. जिसमें संबंधित मार्गों के एलाइनमेंट और डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी शामिल है. अब NHAI इस पूरे प्रस्तावित रूट का सर्वेक्षण करेगी और फिर सर्वे रिपोर्ट में जो आएगा, उसके आधार पर DPR तैयार होगा. फिर जाकर परियोजना की वास्तविक लागत, एलाइनमेंट और निर्माण मॉडल को अंतिम रूप दिया जाएगा. फिलहाल परियोजना की अनुमानित लागत करीब 4,300 करोड़ रुपये आंकी गई है. साथ ही माना जा रहा है कि प्रारंभिक DPR अगले दो महीनों में मिलने की संभावना है.

इस क्षेत्र में NOC मिलने पर टिकी नजरें

जानकारी के मुताबिक, यह लिंक रोड DND से घरबरा तक बनाई जानी है, जिसका एक हिस्सा ओखला बर्ड सेंचुरी क्षेत्र से होकर गुजरेगा. इस क्षेत्र के चलते यहां दोबारा फिजिबिलिटी स्टडी कराई जा रही है. इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक यहां पर्यावरणीय स्वीकृतियां हासिल करना है. अगर किसी कारण  राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) या वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) नहीं मिलता है, तो वैकल्पिक एलाइनमेंट पर भी विचार किया जाएगा.

---विज्ञापन---

रोजाना के ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति

अगर यह बिना किसी रुकावट पूरा हो जाता है, तो इससे नोएडा की सड़कों को भारी ट्रैफिक से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी. क्योंकि नोएडा के यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, ऐसे में इस नए लिंक रोड के तैयार होने से दिल्ली से आगरा, मथुरा और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को नोएडा शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी और शहर को ट्रैफिक से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Delhi-Noida Tunnel Project: दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा सुपरफास्ट, बनाएं जाएंगे

---विज्ञापन---

First published on: Jun 10, 2026 12:15 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola