---विज्ञापन---

केदारनाथ यात्रा 2026: बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

केदारनाथ यात्रा 2026 की तारीख तय! 22 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, लेकिन मार्ग में खड़े हैं 18 फीट ऊंचे पहाड़ जैसे ग्लेशियर. प्रशासन ने शुरू किया बर्फ हटाने का 'ऑपरेशन केदार', देखें मार्ग की ताजा तस्वीरें और अपडेट

---विज्ञापन---

बाबा केदार के भक्तों के लिए बड़ी खबर है! विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा इस साल 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का काम अब ‘युद्धस्तर’ पर शुरू कर दिया गया है. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशानुसार, केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी बर्फ को हटाने के लिए मजदूरों की भारी फौज उतारी गई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि इस बार चुनौती काफी बड़ी है. मार्ग में भैरव और कुबेर ग्लेशियर जैसे पॉइंट्स पर 15 से 18 फीट तक बर्फ जमी हुई है. इस सफेद दीवार को काटकर रास्ता बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन मजदूर शून्य से नीचे के तापमान में भी दिन-रात जुटे हुए हैं.

60 मजदूरों की टीम मोर्चे पर तैनात

प्रशासन द्वारा बर्फ हटाने के लिए 60 मजदूरों की टीम तैनात की गई है, जिन्हें दो भागों में विभाजित कर अलग-अलग स्थानों पर कार्य में लगाया गया है. एक 30 सदस्यीय टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर बर्फ हटाने का कार्य कर रही है, जबकि दूसरी 30 सदस्यीय टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए लगभग 6 प्रमुख ग्लेशियर पॉइंट्स पर जमी बर्फ को हटाने में जुटी हुई है.

---विज्ञापन---

तैयारियां अंतिम चरण में

प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा शुरू होने से काफी पहले घोड़े-खच्चरों और पैदल यात्रियों के लिए मार्ग को पूरी तरह खोल दिया जाए. अधिकारियों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी, तो मजदूरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि काम में कोई देरी न हो. बाबा के जयकारों के बीच मजदूर पूरी लगन से काम में जुटे हैं ताकि 22 अप्रैल को जब मंदिर के कपाट खुलें, तो भक्तों को कोई असुविधा न हो.

First published on: Mar 28, 2026 01:37 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola