---विज्ञापन---

गाजियाबाद में अभी ओर सताएगी गर्मी, 2 दिन बाद मिल सकती है राहत

Ghaziabad News : गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही तापमान में वृद्धि हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि दिनभर भीषण गर्मी और उमस का सामना लोगों को करना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को भी तापमान 42 डिग्री के पार रह सकता है। जिसके कारण दोपहर में हीट वेव और उमस का कहर जारी रहेगा। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिछले एक सप्ताह से गर्मी का कहर जारी है। पिछले कई दिनों से शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। हीट वेव से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। फिर भी इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को भी शहर में गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है।

42 डिग्री के पास रह सकता है आज का तापमान

गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही तापमान में वृद्धि हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि दिनभर भीषण गर्मी और उमस का सामना लोगों को करना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को भी तापमान 42 डिग्री के पार रह सकता है। जिसके कारण दोपहर में हीट वेव और उमस का कहर जारी रहेगा। गाजियाबाद में जून माह में बीते पूरे सप्ताह का तापमान 40 डिग्री के पार ही रहा है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण बुजुर्गों और बच्चों को अपना खास ध्यान रखना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

2 दिन बाद मिल सकती है राहत

एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी से 2 दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद है। गाजियाबाद सहित एनसीआर में चल रही लू और भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। आलम यह है कि घरों के ऐसी और कूलर भी फेल हो गए हैं। लोग मजबूरी में अपने घरों में कैद हैं। दोपहर के समय सड़के भी सुनसान हो जाती हैं। अभी 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद गाजियाबाद सहित एनसीआर में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

First published on: Jun 13, 2025 02:30 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola