---विज्ञापन---

राजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई

राजस्थान में इस सप्ताह मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कई हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है, जबकि कोटा और उदयपुर में हल्की बारिश के आसार हैं.

---विज्ञापन---

राजस्थान में इस सप्ताह मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की शुरुआत हो सकती है. अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है और ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ या सूखा रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के ज्यादातर हिस्सों में अगले 5 से 7 दिनों तक बारिश की संभावना कम है. इन इलाकों में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने का अनुमान है.

एक हफ्ता रहेगा रहेगा मौसम सूखा

वहीं, पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भी अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि, 21 सितंबर को कोटा और उदयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. यह बारिश कुछ चुनिंदा जगहों तक ही सीमित रहने की संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, इस सप्ताह राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां बन रही हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों से मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है.

---विज्ञापन---

मानसून की विदाई के बाद होगा आसमान साफ

हालांकि, सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई. जयपुर, बारां, कोटा, चित्तौड़गढ़, सलूम्बर, उदयपुर, सिरोही और जोधपुर जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं, राज्य के बाकी ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा. इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई. यहां 19 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अब राजस्थान में बारिश का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है. मानसून की विदाई के साथ राज्य में मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा. आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी और उमस के साथ-साथ कई इलाकों में आसमान साफ रहने की संभावना है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें, खासकर उन इलाकों में जहां हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

First published on: Sep 21, 2026 01:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola