दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, राहत बचाव कार्य जारी; मामले की जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. एक बहुमंजिला इमारत अचानकर भरभराकर गिर गई, जिसके बाद से वहां NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है.
Written By: Varsha Sikri|Updated: Sep 6, 2026 22:58
Edited By : Varsha Sikri|Updated: Sep 6, 2026 22:58
Share :
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत
(Photo: ANI)
---विज्ञापन---
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. एक बहुमंजिला इमारत अचानकर भरभराकर गिर गई, जिसके बाद से वहां NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. अभी तक मलबे के भीतर से कई लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 5 की मौत हो गई. वहीं, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है. आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं. ये बिल्डिंग एक पीजी बताई गई है, जिसमें साउथ कैंपस कॉलेज के स्टूडेंट्स रह रहे थे. इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल बताया गया है. पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.
#WATCH | दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत गिरने की जगह पर JCB मशीन पहुँची है। बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/5FulcgCl7R
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर चिंता जताते हुए कहा- ”DMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं. एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं. हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी पहली प्राथमिकता है.”
Deeply concerned by the building collapse incident at Satya Niketan, RK Puram.
Teams from DDMA, NDRF, Delhi Fire Services, Delhi Police, MCD, CATS and Civil Defence are carrying out rescue operations on a war footing. The adjacent building has been vacated as a precautionary…
जानकारी के मुताबिक, ये ग्राउंड प्लस 4 मंजिला इमारत 80 गज में बनी थी. हर फ्लोर पर पांच कमरे बने थे. रविवार होने के चलते ज्यादातर रहने वाले बाहर थे या फिर खाना खाने गए हुए थे. बेसमेंट में काम हो रहा था, जिसके चलते नींव कमजोर हो गई थी और इमारत गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही सत्य निकेतन में इमारत गिरने वाली जगह पर पहुंचे. उन्होंने कहा, ” हम चाहते हैं कि बच्चों को बचाया जाए. सिस्टम में कई कमियां हैं और मैं ये मानता हूं. लेकिन अभी, मैं सभी से गुज़ारिश करता हूं कि पहले बचाव अभियान को जारी रहने दें.”
---विज्ञापन---
#WATCH दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही सत्य निकेतन में इमारत गिरने वाली जगह पर पहुंचे।
उन्होंने कहा, "मुझे इस घटना के बारे में एक घंटे पहले जानकारी मिली। तब तक एम्बुलेंस आ चुकी थी। हम चाहते हैं कि बच्चों को बचाया जाए। सिस्टम में कई कमियां हैं और मैं यह मानता हूं। लेकिन अभी, मैं सभी… pic.twitter.com/pwOxwxZPQ5
हादसे की जगह पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया- ”जो बिल्डिंग गिरी है, उसका नाम ‘हॉस्टल डेज़’ है. ठीक उसके बगल में एक और बिल्डिंग है जो गिर गई. ‘हॉस्टल डेज़’ खास तौर पर लड़कों का PG था. ये पांच मंज़िला बिल्डिंग थी. उसके साथ वाली बिल्डिंग भी गिर गई. जो भी छात्र अपने कमरों के अंदर थे, वो मलबे के नीचे दब गए. छात्रों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच करने पर ही चलेगा. फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें लगातार लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं. कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. रेस्क्यू करने वाले उन्हें बहुत मुश्किल से बाहर निकाल रहे हैं.”