7 स्वर्ण जातियां, सिर्फ 7% ग्रेजुएट और 25% हिन्दू गरीब…बिहार में जातिगत गणना के फाइनल आंकड़े

Bihar Caste Survey Report: बिहार की जातीय गणना से जुड़ी रिपोर्ट विधानमंडल में पेश हो गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किस जाति में कितने प्रतिशत लोग, कितनी गरीबी, कितने पढ़े-लिखे लोग हैं?

---विज्ञापन---

Bihar Caste Survey Report Key Points: बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने प्रदेश की जातीय गणना से जुड़ी रिपोर्ट विधानमंडल में पेश कर दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किस जाति में कितने प्रतिशत लोग, कितनी गरीबी, कितने पढ़े-लिखे लोग हैं? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में स्वर्ण कैटेगरी में 7 जातियां शामिल हैं। सिर्फ 7 प्रतिशत लोग ग्रेजुएट हैं और 25 फीसदी हिन्दू परिवार गरीब हैं और इसमें भी सबसे ज्यादा भूमिहार परिवार गरीब हैं। आइए रिपोर्ट में पेश किए गए आंकड़ों पर विस्तार से बात करते हैं…

 

7 हिन्दू जातियों में परिवारों की संख्या और गरीबी प्रतिशतता

बिहार सरकार की जातीय गणना रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में सामान्य वर्ग यानी स्वर्ण कैटेगरी में 7 जातियां हिन्दू धर्म की 4 ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत, कायस्थ, मुस्लिम धर्म के शेख, सैयद, पठान शामिल हैं। सामान्य वर्ग में सबसे ज्यादा भूमिहार परिवार गरीब हैं। बिहार में कुल 8 लाख 38 हजार 447 परिवार हैं, जिनमें 27.58 प्रतिशत यानी 2 लाख 31 हजार 211 परिवार गरीब हैं। बिहार में ब्राह्मण जाति के कुल 10 लाख 76 हजार 563 परिवार हैं। इनमें से 2 लाख 72 हजार 576 यानी 25.32 प्रतिशत ब्राह्मण गरीब हैं और सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 9 लाख 53 हजार 447 राजपूर परिवार हैं, जिनमें से 24.89 प्रतिशत 2 लाख 37 हजार 412 परिवार गरीब हैं। बिहार में कायस्थ सबसे ज्यादा संपन्न हैं और इनके 1 लाख 70 हजार 985 परिवार हैं। इनमें भी 13.83 प्रतिशत यानी 23 हजार 639 परिवार गरीब हैं। बिहार में शेख जाति के 10 लाख 38 हजार 88 परिवार हैं। इनमें से 25.84 प्रतिशत यानी 2 लाख 68 हजार 398 परिवार गरीब हैं। पठान जाति के 22.20 प्रतिशत और सैयद जाति के 17.61 प्रतिशत परिवार गरीब हैं।

जातिवार गरीब परिवारों के आंकड़े

वर्ग—————गरीबी प्रतिशतता
सामान्य वर्ग———–25.09
पिछड़ा वर्ग———–33.16
अत्यंत पिछड़ा वर्ग—–33.58
अनुसूचित जाति—— 42.93
अनुसूचित जनजाति—42 .70
अन्य जातियां———23.72

बिहार में आबादी की शैक्षणिक स्थिति

  • 22.67 आबादी के पास वर्ग 1 से 5 तक की शिक्षा
  • 14.33 फीसदी आबादी 6 से 8 तक क्लास तक शिक्षित
  • 9 से 10 तक क्लास की शिक्षा 14.71 फीसदी आबादी के पास
  • 9.19 फीसदी आबादी 11 से 12 तक की शिक्षा ले चुकी
  • ग्रेजुएट की शिक्षा 7 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास

First published on: Nov 07, 2023 02:02 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें