---विज्ञापन---

धन प्राप्ति से पहले दिखते हैं ये 5 अद्भुत संकेत, होता है अचानक धन लाभ

मान्यता है कि जब कोई बड़ा शुभ समाचार या धन लाभ होने वाला होता है, तो प्रकृति या हमारे आस-पास की घटनाएं कुछ सकारात्मक संकेत देती हैं। इन्हें शगुन या सकारात्मक पूर्वसंकेत कहा जाता है। यहां ऐसे ही ऐसे ही 5 अद्भुत संकेत जो अचानक धन लाभ का संकेत होते हैं।

---विज्ञापन---

जीवन में सुख-समृद्धि और धन का आगमन हो, ऐसा कौन नहीं चाहता है? वहीं, आपने यह भी सुना और देखा होगा कि जब भी कोई बड़ी खुशखबरी या धन लाभ होने वाला होता है, तो प्रकृति और देवी-देवता हमें पहले से कुछ संकेत देने लगते हैं। खासकर मां लक्ष्मी, जो धन और वैभव की देवी मानी जाती हैं, वे अपने भक्तों को कुछ विशेष शुभ संकेत देती हैं, जिन्हें समझकर हम आने वाले अच्छे समय का अनुमान लगा सकते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही 5 अद्भुत संकेत जो अचानक धन लाभ का संकेत होते हैं।

उल्लू का दिखना

उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। यदि आपको सूरज ढलने के बाद उल्लू दिखाई दे, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपके जीवन में जल्द ही धन का आगमन होने वाला है। यह संकेत विशेष रूप से तब और भी प्रभावशाली होता है जब उल्लू शांत और बिना डर के नजर आए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन तिथियों पर भूल से भी न तोड़ें तुलसी, वरना लगता है ब्रह्म हत्या जैसा पाप

काली चींटियों का घर में आना

अगर आपके घर में अचानक काली चींटियों का झुंड दिखाई देने लगे, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह संकेत होता है कि आपके घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश हो चुका है और अब वहां धन और समृद्धि की कमी नहीं रहेगी। काली चींटियां मेहनत और अनुशासन की प्रतीक होती हैं और उनका आगमन सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

---विज्ञापन---

कमल का फूल देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में कमल का फूल दिखाई देता है, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। कमल का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है और इसे पवित्रता व वैभव का प्रतीक माना गया है। सपने में कमल दिखना संकेत देता है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है और जल्द ही धन वर्षा हो सकती है।

शंख की ध्वनि सुनना

शंख को मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है। यदि सुबह नींद खुलते ही आपके कानों में शंख की आवाज गूंजे, चाहे वह मंदिर से आ रही हो या किसी अन्य स्थान से, तो यह संकेत है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है। यह शुद्धता, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है।

---विज्ञापन---

किसी को झाड़ू लगाते देखना

झाड़ू को भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यदि आप सुबह-सुबह किसी को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं, तो यह भी एक शुभ संकेत है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में धन का प्रवेश होता है। यह संकेत बताता है कि आपके जीवन से रुकावटें दूर होंगी और समृद्धि का मार्ग खुलेगा।

ये भी पढ़ें: शुक्र का इन 3 भावों में होना लाता है छप्पर फाड़ धन, देखें अपनी कुंडली

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 03, 2025 05:08 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola