---विज्ञापन---

रिश्ते में बार-बार फोन चेक करना क्या है रेड फ्लैग? जानिए इसके पीछे की वजह

Phone Checking Reasons: पार्टनर का फोन चेक करना रेड फ्लैग नहीं होता, लेकिन अगर शक के साथ आपका साथी फोन चेक कर रहा है तो यह आदत आगे जाकर परेशानी का सबब बन सकती है. इसलिए आप भी इस आदत को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. 

---विज्ञापन---

Checking Phone In Relationship: रिश्ते में बार-बार फोन चेक करना हमेशा रेड फ्लैग नहीं होता, लेकिन अगर यह आदत विश्वास की कमी, अत्यधिक शक या नियंत्रण की कोशिश से जुड़ी हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. एक हेल्दी रिश्ता विश्वास, सम्मान, खुली बातचीत और एक-दूसरे की निजता का सम्मान करने पर आधारित होता है. अगर यह व्यवहार लगातार तनाव पैदा कर रहा है तो समय रहते इस पर बात करना जरूरी हो जाता है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कब फोन चेक करने की आदत परेशानी का सबब बन जाती है.

क्या होता है रेड फ्लैग?

रेड फ्लैग यानी ऐसे संकेत रिश्ते में कोई ऐसी समस्या पैदा करना जो आगे जाकर परेशानी का सबब बन सकता है. यह परेशानी कैसी भी हो सकती है जो रिश्ते को खराब करने का काम करती है. इसलिए रेड फ्लैग लोगों को समझना काफी मुश्किल होता है.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में कहां है Wan Village? जानिए क्यों बन रहा है ट्रेकर्स की पहली पसंद

फोन बार-बार चेक करने के पीछे क्या हो सकती हैं वजहें?

  • भरोसे की कमी- हर मजबूत रिश्ता विश्वास पर टिका होता है. अगर कोई पार्टनर बार-बार दूसरे का फोन देखने की कोशिश करता है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है.
  • पिछले रिश्तों का असर- अगर किसी इंसान को पहले किसी रिश्ते में धोखा मिला हो तो वह नए रिश्ते में भी आसानी से भरोसा नहीं कर पाता. यह चीजें इंसान को इफेक्ट करती हैं.
  • कंट्रोल करने की कोशिश- अगर फोन चेक करने के साथ-साथ पार्टनर आपकी लोकेशन पूछता रहे, सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड मांगे, हर कॉल और मैसेज का हिसाब मांगे या यह तय करने लगे कि आप किससे बात करेंगे तो यह व्यवहार का संकेत हो सकता है.

क्या हर बार फोन चेक करना गलत है?

ऐसा रिश्ते पर निर्भर करता है, कई बार पार्टनर एक-दूसरे के लिए ओपन होते हैं और एक-दूसरे का फोन इस्तेमाल करते हैं. अगर दोनों सहज हैं और किसी की निजता का उल्लंघन नहीं हो रहा, तो यह जरूरी नहीं कि यह समस्या हो. 

---विज्ञापन---

किन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें?

  • अगर आपका पार्टनर फोन चेक करने के बाद आपसे सवाल करे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. 
  • आपकी लोकेशन हर समय जानना चाहता है तो यह रेड फ्लैग हो सकता है.
  • दोस्तों या परिवार से बात करने पर रोक लगाने की कोशिश करता है. 
  • आपकी सोशल मीडिया पर पोस्ट और एक्टिविटी पर लगातार नजर रखता है. 

इसे भी पढ़ें- छोटे बच्चे के सिर के नीचे तकिया लगाना चाहिए या नहीं? जानिए डॉक्टर पैरेंट्स को क्या सलाह दे रहे हैं

First published on: Jul 01, 2026 04:55 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola