---विज्ञापन---

चाय के साथ ट्राई करें हिमाचली कचौड़ी, घर में रखी इस दाल से बनाएं बेहद स्वादिष्ट स्नैक्स

Himachali Kachori: क्या आपने कभी हिमाचली कचौड़ी खाई है, जिसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप बाजार में मिलने वाली आम कचौड़ी खाना भूल जाएंगे. हम आपको इस स्टोरी में इस स्वादिष्ट कचौड़ी को बनाने की आसान रिसिपी बताएंगे, जिसे अपनाकर आप भी घर बैठे इसका स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

आपने बाजार में कभी न कभी गरमा-गर्म खस्ता कचौड़ी जरूर खाई होगी, जिसका स्वाद जुबान पर ऐसे लगता है, मानों कभी खत्म ही न हो. गर्म चाय के साथ गरमा-गर्म खस्ता कचौड़ी खाने का मजा ही अलग है. लेकिन बाहर खाने में एक बड़ी दिक्कत ये रहती है कि वहां एक ही तेल को काफी बार इस्तेमाल किया जाता है, जिस कारण सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बना रहता है. ऐसे में घर पर तैयार कचौड़ी ही अच्छी होती है, लेकिन हम आपको इस स्टोरी में हम खस्ता कचौड़ी की रेसिपी नहीं बताएंगे, बल्कि खास हिमाचली कचौड़ी की रेसिपी देंगे, जिसे खाकर आप कभी उसका स्वाद नहीं भूल पाएंगे और हर हफ्ते इसे बनाने की योजना बनाएंगे. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार स्टफिंग वाली यह कचौरी खाने में बेहद टेस्टी लगती है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए न आपको ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा टाइम, तो आइए जानते हैं कैसे आप बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गणेश उत्सव के सातवें दिन बप्पा को लगाएं चॉकलेट मोदक का भोग, यहां जानिए बनाने का

---विज्ञापन---

हिमाचली कचौड़ी के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा
  • अजवाइन
  • ड्राई यीस्ट
  • नमक
  • स्टफिंग बनाने के लिए आपको चाहिए
  • काली उड़द दाल
  • हरी मिर्च
  • साबुत लाल मिर्च
  • लहसुन
  • धनिया पाउडर
  • अदरक
  • जीरा
  • थोड़ा सा हींग

कैसे बनाएं स्वादिष्ट हिमाचली कचौड़ी

  • एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें अजवाइन, नमक और ड्राई यीस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और जब तैयार हो जाए, तो आटे को ढककर करीब 1.5 से 2 घंटे के लिए रख दें.
  • कचौड़ी बनाने के लिए काली उड़द दाल को एक रात पहले ही पानी में भिगोकर रखें दें.
  • भीगी हुई दाल में साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, जीरा, धनिया पाउडर और थोड़ा सा हींग डालें और सभी चीजों को बिना पानी डाले दरदरा पीस लें.
  • तैयार आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें.
  • अब हर लोई को हाथ से दबाकर छोटी पूरी जैसा आकार दें और बीच में दाल की स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें.
  • अब इसे हल्के हाथ से दबाकर कचौड़ी का आकार दें, ध्यान रखें कि ऐसे बंद करें कि वह खुले न.
  • तैयार कचौड़ियों को करीब 2 घंटे के लिए ढककर रख दें.
  • अब आखिर में कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौड़ियों को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें.
  • आपकी स्वादिष्ट हिमाचली खस्ता कचौड़ी तैयार है, जिसे आप हरी चटनी या अपनी पसंद की चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दाल-आटा और घर में रखीं इन चीजों से नेचुरल तरीके से बनाएं होममेड साबुन! जल्दी ही साफ हो

First published on: Sep 20, 2026 05:01 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola