---विज्ञापन---

Janmashtami Rangoli Designs: कान्हा के स्वागत के लिए मंदिर के पास बनाएं ये 4 खूबसूरत रंगोली, पूजा करते वक्त देखते रह जाएंगे लोग

इस जन्माष्टमी कान्हा के स्वागत के लिए मंदिर के पास खूबसूरत रंगोली डिजाइंस बनाएं और कान्हा के पैरों के निशान जैसी थीम जगह और फेस्टिवल को खूबसूरत बनाने का काम करें.

---विज्ञापन---

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं. घर के मंदिर को सजाने से लेकर पूजा की थाली तैयार करने तक, भक्त इस दिन कान्हा के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. अगर आप भी इस बार मंदिर के पास कुछ खास डेकोरेट करना चाहते हैं तो रंगोली एक बेहतरीन ऑप्शन है. रंगोली बनाने के लिए आप फूलों, रंगों और अपनी पसंद की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. दीये को बहुत ही शानदार लगेंगे, जिसे रंगोली पूरी करने के बाद जलाना होगा. हालांकि, आपको बहुत मुश्किल डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान पैटर्न और श्रीकृष्ण से जुड़ी झलक की मदद से आप खूबसूरत रंगोली तैयार कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर बच्चे को बनाना है कान्हा? इस तरह करें बालगोपाल की तरह तैयार

---विज्ञापन---

बांसुरी और मोरपंख वाली रंगोली डिजाइन

भगवान श्रीकृष्ण की पहचान बांसुरी और मोरपंख से जुड़ी है. इसलिए मंदिर के पास आप बांसुरी और मोरपंख की थीम वाली रंगोली बना सकते हैं. सबसे पहले रंगोली का गोल बेस तैयार करें और उसके चारों तरफ छोटे फूल बनाएं. बीच में बांसुरी की झलक बनाकर उसके आसपास मोरपंख का डिजाइन तैयार करें. हरे, नीले और पीले रंगों का इस्तेमाल करने से यह रंगोली काफी सुंदर नजर आएगी.

कान्हा के पैरों के निशान वाली रंगोली डिजाइन

जन्माष्टमी पर घर में भगवान श्रीकृष्ण के आने की झलक दिखाने के लिए छोटे-छोटे पैरों के निशान बनाए जाते हैं. आप मंदिर के पास रंगोली में भी कान्हा के पैरों के निशान बना सकते हैं. इसके लिए पहले फूलों या रंगों से एक सुंदर बॉर्डर बनाएं. इसके बाद, मंदिर की तरफ जाते हुए छोटे पैरों के निशान बनाएं. इसे और सुंदर बनाने के लिए पैरों के आसपास फूलों की पंखुड़ियां भी डेकोरेट सकते हैं.

---विज्ञापन---

मटकी और माखन वाली रंगोली डिजाइन 

कान्हा की बाल लीलाओं को रंगोली में दिखाने के लिए मटकी और माखन की डिजाइन भी बनाई जा सकती है. यह डिजाइन खासकर बच्चों को काफी पसंद आएगी. मटकी को बीच में बनाकर उसके ऊपर से माखन निकालते हुए दिखाएं. आसपास छोटे फूल, पत्तियां और बांसुरी की झलक बना सकते हैं. रंगोली को ट्रेडिशनल लुक देने के लिए लाल, पीले, नारंगी और हरे रंगों का इस्तेमाल करें.

फूलों से बनाएं श्रीकृष्ण नाम वाली रंगोली डिजाइन 

अगर आपको ज्यादा जटिल डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है तो फूलों की मदद से श्री कृष्ण या राधे कृष्ण लिखकर रंगोली बना सकते हैं. इसके चारों तरफ गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से बॉर्डर तैयार करें. फूलों की रंगोली बनाने से मंदिर के आसपास न सिर्फ खूबसूरत डेकोरेशन होगी, बल्कि पूजा की जगह पर फूलों की खुशबू भी बनी रहेगी. चाहें तो रंगोली के आसपास छोटे दीये रखकर इसकी खूबसूरती और बढ़ा सकते हैं.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- Janmashtami Wishes: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… जन्माष्टमी पर सभी को भेजिए शुभकामनाएं इन Photos के साथ

First published on: Sep 03, 2026 03:01 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola