---विज्ञापन---

पौधों में फूलों की जगह चींटियों ने बना लिया अड्डा? पत्ते भी कर दिए खोखले तो तुरंत करें ये काम

Ants in Plants: सर्दियों के मौसम में चींटियां छिपकर रहना पसंद करती हैं. इसलिए कई बार वो बालकनी में जाकर अपना बसेरा जमा लेती हैं. इससे पौधे की ग्रोथ और पत्ते की खूबसूरती पर काफी असर पड़ता है.

---विज्ञापन---

Paudhe Mein Chiti Hona: आजकल बहुत लोगों को पेड़ पौधे लगाने का शौक है. लोग अक्सर अपने घर और बालकनी में पौधे लगाना पसंद करते हैं. लेकिन, पौधे लगाने के बाद देखभाल करना जरूरी हो जाता है. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो कीड़े लगने, पौधे की ग्रोथ ना होने या मिट्टी सूखने जैसी परेशानियां होने लग जाती हैं. इस मौसम में अक्सर लोग चींटी या कीड़े लगने की समस्या से परेशान होते हैं, क्योंकि उन्हें ठंड से बचने या छुपने के लिए जगह चाहिए होती है. इसलिए चींटी पौधे की मिट्टी में आकर अपना घर बना लेती हैं. अगर आप भी चीटियों से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- 20 रुपए की चीज से भर जाएंगी फटी एड़ियां, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया फटी हुई एड़ियों को कैसे ठीक करें

---विज्ञापन---

पौधे में चीटियां क्यों होती हैं? 

इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे मिट्टी में अपना घर बसाना, खाने की तलाश में आना या नमी में रहना आदि. ठंड में वैसे भी चींटी एक ही जगह पर अपना घर बसा लेती हैं. अगर ध्यान न दिया जाए तो ये पत्ते को भी खोखला करना शुरू कर देती हैं. 

चींटियां किस चीज से डरती हैं?

पौधे से चींटियों को दूर करने के लिए आप उन चीजों का इस्तेमाल करें जिन चीजों से वो डरती हैं. कहा जाता है कि चींटियों को सफेद रंग से बहुत डर लगता है. उन्हें तेज खुशबू से भी बहुत दिक्कत होती है. आप इन चीजों का इस्तेमाल कर चींटियों को दूर भगा सकते हैं.  

---विज्ञापन---

चींटी से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे 

सफेद सिरका- चींटी को भगाने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आपको बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका लेना है. इन दोनों सामग्रियों को मिलाना है और पौधे में डाल देना है. इसकी खुशबू से चीटियां भाग जाएंगी. 
खीरे के छिलके- आप खीरे के छिलके या लौकी के छिलके का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. कहा जाता है कि इसकी स्मेल से चींटी दूर भागती है और वापस आने से डरती है. 
लाल मिर्च पाउडर- मिट्टी में लाल मिर्च डालने से चींटी दूर भागती है. यह सबसे असरदार तरीका है, जिसके लिए आपको दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर चाहिए होगा. इसे मिट्टी में डालने के बाद हल्का पानी डाल दें. 
नीम का तेल- अगर पौधे के पत्ते चींटियों ने खोखला कर दिया है तो नीम का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपको बहुत ही फायदा होगा, पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होती है और चींटियां भी कम हो जाएंगी. 

इसे भी पढ़ें- लहसुन को छीलने का सबसे आसान तरीका क्या है? मास्टरशेफ ने बताया इस ट्रिक से तुरंत साफ होगा Garlic

---विज्ञापन---

First published on: Dec 15, 2025 08:24 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola