---विज्ञापन---

Sawan Recipe: रोज गुलकंद घेवर से बढ़ाएं सावन का स्वाद, मिनटों में जानें बनाने का तरीका

Rose Gulkand Ghevar Recipe: सावन में घेवर न खाया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता. अगर आप नहीं घेवर खाना पसंद करते हैं तो इस बार नए ट्विस्ट के साथ खाएं और रोज गुलकंद का इस्तेमाल करें. 

---विज्ञापन---

Sawan Special: सावन का महीना आते ही घरों में पूजा-पाठ, व्रत और स्वादिष्ट पारंपरिक मिठाइयों की रौनक बढ़ जाती है. इस मौसम में घेवर सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक माना जाता है. अगर आप इस बार नॉर्मल घेवर की जगह कुछ नया और खास ट्राई करना चाहते हैं तो गुलकंद घेवर एक बेहतरीन ऑप्शन है. गुलकंद की खुशबू, रबड़ी की मिठास और घेवर की कुरकुराहट मिलकर ऐसा स्वाद देती है जिसे हर कोई पसंद करेगा. तो देर किस बात कि आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप गुलकंद कैसे घर पर तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बाथरूम की गंदी टाइल्स को कैसे साफ करें? जानिए पीली पड़ी Tiles को चमकाने का नुस्खा

---विज्ञापन---

गुलकंद घेवर की रेसिपी

सामग्री

  • सादा घेवर- 1 कप 
  • गाढ़ी रबड़ी- आधा कप 
  • गुलकंद- 3 बड़े चम्मच 
  • कटे हुए पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच 
  • कटे हुए बादाम- 1 बड़ा चम्मच 
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 1 छोटा चम्मच 
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • चांदी का वर्क

विधि

  • सबसे पहले घेवर को एक प्लेट में रखें. अगर आप चाहें तो हल्की चीनी की चाशनी की कुछ बूंदें डाल सकते हैं, ताकि मिठास और बढ़ जाए. 
  • अब घेवर के ऊपर गाढ़ी और ठंडी रबड़ी को अच्छी तरह फैला दें. इससे मिठाई का स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा. 
  • फिर रबड़ी के ऊपर से गुलकंद फैलाएं. गुलकंद आप अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते हैं. 
  • अब कटे हुए पिस्ता, बादाम और इलायची पाउडर ऊपर से छिड़कें. आखिर में सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालें. 
  • अगर चाहें तो चांदी का वर्क लगाकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर ठंडा-ठंडा सर्व करें. 
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप गुलकंद की ठंडी तासीर और घेवर का पारंपरिक स्वाद का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- सीलिंग फैन कम हवा दे रहा है? नया फैन खरीदने से पहले ट्राई करें ये 5 हैक्स

---विज्ञापन---

First published on: Jul 25, 2026 09:20 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola