---विज्ञापन---

बिना ओवन और मशीन के चूल्हे पर बनाएं क्रिस्पी आलू चिप्स, मार्केट जैसा मिलेगा स्वाद

Bina Oven Ke Chips Banana Ki Recipe: अब स्वादिष्ट और कुरकुरे आलू चिप्स खाने के लिए आपको ओवन या महंगी मशीन की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके साथ गैस पर चिप्स बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

Potato Chips Recipe: खाली वक्त में ज्यादातर लोग फास्ट फूड या पैकेट वाली चीजें खाना पसंद करते हैं. बहुत से लोग आलू के चिप्स खाते हैं, क्योंकि हर बार बाजार से खरीदना ठीक नहीं. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर बनाकर तैयार करें और यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि चिप्स बनाने के लिए आप ओवन का ही इस्तेमाल करें. बिना ओवन या किसी खास मशीन के बिना भी घर के चूल्हे या गैस स्टोव पर चिप्स तैयार कर सकते हैं. यकीन मानिए इसका स्वाद इतना अच्छा होगा कि कोई भी पता नहीं लगा पाएगा कि आपने चिप्स को कैसे तैयार किया है.  

इसे भी पढ़ें- सोच-समझकर भेजें Emoji! इनका असली मतलब जानकर चौंक जाएंगे आप

---विज्ञापन---

गैस पर चिप्स बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • 4 बड़े- आलू
  • 3 कप- पानी
  • 1 छोटा चम्मच- नमक
  • आधा छोटा चम्मच- हल्दी
  • तेल- तलने के लिए तेल
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच- चाट मसाला

विधि

  • सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब चाकू या स्लाइसर की मदद से आलू को बहुत पतले पतले स्लाइस में काटें. जितने पतले स्लाइस होंगे, चिप्स उतने ही ज्यादा कुरकुरे बनेंगे.
  • कटे हुए आलू को 30 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोकर रखें. इससे स्टार्च निकल जाता है और चिप्स ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं.
  • भिगोने के बाद आलू के स्लाइस को साफ कपड़े या किचन टिश्यू से अच्छी तरह सुखा लें. स्लाइस में नमी रहने पर तेल उछल सकता है और चिप्स भी कुरकुरे नहीं बनेंगे.
  • अब कड़ाही में तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए. आलू के स्लाइस को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में तेल में डालें.
  • उन्हें हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सभी स्लाइस पक जाएं. तले हुए चिप्स को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि तेल निकल जाए.  
  • अब ऊपर से नमक, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च या अपनी पसंद का मसाला छिड़ककर अच्छी तरह मिलाएं. बस आपकी चिप्स बनकर तैयार है.

चिप्स को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के टिप्स

  • आलू के हमेशा पतले स्लाइस ही काटें.
  • आलू का स्टार्च निकालना न भूलें.
  • तलने से पहले स्लाइस पूरी तरह सूखे होने चाहिए.
  • एक बार में बहुत ज्यादा चिप्स तेल में न डालें.
  • चिप्स पूरी तरह ठंडे होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में रख दें. 

इसे भी पढ़ें- अब और नहीं सड़ेगा प्याज! जानिए लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान तरीके

First published on: Jul 20, 2026 08:07 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola