---विज्ञापन---

Sawan Special: फलाहारी पनीर टिक्का की आसान रेसिपी क्या है? जानिए सीक्रेट इंग्रेडिएंट्स

Sawan Special Paneer Tikka: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में लोग व्रत रखते हैं और फलाहार खाना खाते हैं. अगर आप नहीं कुछ नया व्रत वाला ट्राई करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. 

---विज्ञापन---

Vrat Wala Paneer Tikka: सावन के महीने में कई लोग व्रत रखते हैं और इस दौरान स्वादिष्ट लेकिन फलाहारी खाने की तलाश रहती है. अगर आप भी इस बार कुछ अलग और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो फलाहारी पनीर टिक्का एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह बाहर से हल्का क्रिस्पी, अंदर से नरम और मसालों से भरा हुआ होता है. खास बात यह है कि इसे तवे, ओवन या एयर फ्रायर आदि तीनों में आसानी से बनाया जा सकता है. आप इसे अपने हिसाब से तैयार कर सकते हैं, क्योंकि सबकी व्रत में खाने वाली सामग्री अलग होती है. 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? हो सकता है प्लांटर फैसीइटिस का संकेत!

---विज्ञापन---

फलाहारी पनीर टिक्का रेसिपी 

सामग्री 

  • पनीर- 250 ग्राम 
  • दही- आधा कप 
  • सेंधा नमक- 1 छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच 
  • मूंगफली का पाउडर- 1 बड़ा चम्मच 
  • घी- 1 चम्मच
  • शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़े 

क्या है सीक्रेट इंग्रीडिएंट?

वैसे तो व्रत के हिसाब से मसालों का इस्तेमाल करें. बाकी इस रेसिपी का सीक्रेट इंग्रीडिएंट भुनी हुई मूंगफली का पाउडर है. यह टिक्के को हल्का नटी फ्लेवर, बेहतर टेक्सचर और प्रोटीन देता है. इसके अलावा, दही के साथ मिलकर यह मसाले को पनीर पर अच्छी तरह चिपकाने में भी मदद करता है. 

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रखें. फिर एक बाउल में दही, सेंधा नमक, काली मिर्च, भुना जीरा, लाल मिर्च, नींबू का रस और मूंगफली का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से कोट करें. अब इस मिश्रण को कम से कम 30 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें. 
  • चाहें तो पनीर के साथ शिमला मिर्च और टमाटर भी सींक में लगाए. तवे पर थोड़ा घी गर्म करें और टिक्कों को हल्की आंच पर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें. 
  • ओवन या एयर फ्रायर में भी 180 डिग्री पर 15 मिनट तक पका सकते हैं. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या है फर्क? ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2026 03:32 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola