---विज्ञापन---

घर पर ऐसे बनाएं खुशबूदार निहारी मसाला, बिल्कुल होटल जैसा मिलेगा स्वाद

Nihari Masala Recipe: कई बार सही रेसिपी फॉलो करने के बाद भी निहारी अच्छी नहीं बन पाती और हमारे समझ ही नहीं आता कि गलती कहां हुई है. हालांकि, गलती रेसिपी में नहीं, बल्कि मसाले में हुई होती है, जिस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. 

---विज्ञापन---

Nihari Masala Kaise Banaye: पुरानी दिल्ली की निहारी की बात ही अलग है. लोग दूर-दूर से इसका स्वाद चखने आते हैं और निहारी अगर मटन की हो तो मजा दोगुना बढ़ जाता है. हालांकि, निहारी में मटन से ज्यादा स्वाद मसालों का होता है, जिसे सही तरह से इस्तेमाल किया जाना चाहिए. कई बार रेसिपी पता होने के बाद भी लोग अच्छी निहारी नहीं बना पाते, क्योंकि मसालों में कमी होती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप निहारी बनाने से पहले मसाले को तैयार करने का तरीका जानें. खास बात यह है कि इसे अपनी पसंद के हिसाब से तीखा या हल्का भी बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- मानसून में डल पड़ गई है त्वचा? घर पर बनाएं ये फेस पैक्स, लौट आएगी नैचुरल चमक

---विज्ञापन---

निहारी मसाला कैसे बनाएं?

सामग्री

  • साबुत धनिया- 4 बड़े चम्मच
  • जीरा- 2 बड़े चम्मच
  • सौंफ- 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च- 2 छोटे चम्मच
  • लौंग- 10
  • हरी इलायची- 10
  • बड़ी इलायची- 2
  • दालचीनी- 2 इंच का टुकड़ा
  • तेजपत्ता- 2
  • जावित्री- 1 छोटा टुकड़ा
  • जायफल- आधा इंच
  • सूखी अदरक- 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, लौंग, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, जावित्री और जायफल को धीमी आंच पर 5 मिनट तक सूखा भून लें.
  • जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. अब सभी भुने हुए मसालों को मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
  • इसमें सोंठ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च भी मिला दें. सभी मसालों को बारीक पीस लें.
  • तैयार मसाले को छलनी से छान लें ताकि पाउडर एकदम मुलायम हो जाए. अब इसे एयरटाइट कांच के जार में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें।

कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर?

अगर निहारी के मसाले को एयरटाइट कंटेनर में आराम से 3 से 4 हफ्ते तक आराम से रख सकते हैं. हालांकि, आपको इसे नमी या फिर गर्म जगह रखने से बचाना होगा, ताकि उसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके. 

इसे भी पढ़ें- सिर में खुजली होने पर क्या लगाना चाहिए? जानिए कैसे दूर होगी स्कैल्प की खुजलाहट

---विज्ञापन---

First published on: Jul 23, 2026 09:13 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola