---विज्ञापन---

खीर नहीं… घर पर बनाएं बिहार की मशहूर मकुटी, नोट कर लें आसान रेसिपी

Bihari Style Makuti Dessert: मकुटी बिहार की पारंपरिक मिठाइयों में शामिल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है. गुड़ और चावल के आटे से बनने वाली यह मिठाई देसी स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है.

---विज्ञापन---

भारत एक ऐसी जगह है जहां पर बिना किसी वजह के मीठा बनाया और खाया जाता है. अगर आप खास मौके पर खीर बनाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार बिहार की पारंपरिक मिठाई मकुटी जरूर ट्राई करें. यह एक देसी और बेहद स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे खासतौर पर बिहार के कई इलाकों में त्योहारों, पूजा और पारिवारिक आयोजनों पर बनाया जाता है. कम सामग्री में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ परंपरा की मिठास भी समेटे हुए है. आप भी इसे घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं, जिसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- मच्छर सबसे ज्यादा किन लोगों को काटते हैं? कहीं आप भी तो मच्छर का पहला शिकार नहीं हैं

---विज्ञापन---

मकुटी रेसिपी 

सामग्री

  • 1 कप- चावल का आटा
  • आधा कप- गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • आधा कप- पानी
  • 3 बड़े चम्मच- घी
  • आधा छोटी चम्मच- इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच- कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • कटे हुए बादाम और काजू (गार्निश के लिए)

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर पूरी तरह घुलने दें. फिर इस मिश्रण को छान लें ताकि कोई अशुद्धि न रहे. 
  • अब गुड़ की चाशनी को दोबारा हल्का गर्म करें और उसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि गुठलियां न बनें. 
  • इसमें इलायची पाउडर और चाहें तो कद्दूकस किया हुआ नारियल भी मिला दें.
  • अब मिश्रण गाढ़ा होकर एकसार हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. 
  • हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या अंडाकार आकार की मकुटी तैयार करें. 
  • ऊपर से घी की हल्की परत लगाएं और कटे हुए मेवे से सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Samantha को हो गई है इंसोमनिया की दिक्कत, यहां जानिए क्या है यह डिसऑर्डर

First published on: Jul 11, 2026 07:32 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola