---विज्ञापन---

शाम की चाय को बनाएं एकदम खास, घर पर ऐसे तैयार करें मशहूर हैदराबादी ईरानी चाय! हर कोई करेगा तारीफ

क्या आपने कभी हैदराबादी ईरानी चाय? शाम के समय इस खास चाय का स्वाद एकदम दिल खुश कर देता है. जानिए इसकी आसान रेसिपी.

---विज्ञापन---

शाम का समय अक्सर ऐसा होता है जब एक कप चाय पूरे दिन की थकान को दूर कर देती है. साथ ही, अगर बारिश का मौसम हो, ठंडी हवा चल रही हो या फिर दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत करनी हो, चाय का मजा हर पल को खास बना देता है. अगर आप भी चाय के शौकीन हैं और रोज की आम चाय से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो हैदराबाद की मशहूर ईरानी चाय आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. हैदराबाद की डिश का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इस चाय का भी ऐसा ही कुछ हिसाब, जो भी इसका स्वाद लेता है, वह दूसरी चाय को भूल जाता है और इसकी तारीफ करने लगता है. ऐसे में अगर आप भी इस चाय को बनाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं आसान रेसिपी.

यह भी पढ़ें: बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन

---विज्ञापन---

हैदराबादी ईरानी चाय बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • फुल क्रीम दूध 2 कप
  • पानी 1 कप
  • चाय पत्ती 2 बड़े चम्मच
  • चीनी 2 से 3 बड़े चम्मच (स्वाद के अनुसार)
  • इलायची 2 (कुटी हुई)
  • केसर 4 से 5 धागे
  • मलाई ऊपर से डालने के लिए

कैसे बनाएं हैदराबादी ईरानी चाय?

  • एक पैन में एक कप पानी डालकर उसमें चाय पत्ती मिलाएं और इसे धीमी आंच पर उबालें. पानी का रंग जब गहरा हो जाए और चाय की खुशबू आने लगे, तो गैस धीमी कर दें.
  • दूसरे बर्तन में दो कप फुल क्रीम दूध डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें इलायची और केसर डाल सकते हैं, जिससे चाय की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे. दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • अब तैयार चाय के काढ़े में धीरे-धीरे गर्म दूध मिलाएं और इसे कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. ऐसा करने से दोनों फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएंगे और चाय का स्वाद ज्यादा बढ़ जाएगा.
  • अब इसमें स्वाद के अनुसार चीनी मिलाएं और 1-2 मिनट तक और पकाएं, इस तरह आपकी चाय तैयार हो जाएगी.
  • अब तैयार चाय को कप या कुल्हड़ में डालें और ऊपर से थोड़ी मलाई डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: शाम स्नैक्स के लिए ट्राई करें कर्नाटक की फेमस थट्टे इडली, सॉफ्टनेस ऐसी कि स्वाद रह जाएगा

First published on: Aug 06, 2026 05:50 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola