---विज्ञापन---

मानसून में मसालों में आ गई है नमी? जानिए इन्हें दोबारा फ्रेश रखने का आसान तरीका

Moisture In Spices: मानसून में मसालों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के कई तरीके हैं. आप थोड़ा रखने का तरीका बदल सकते हैं, लेकिन इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना है. 

---विज्ञापन---

Spices Storing Tips: बारिश का मौसम आते ही हवा में नमी बढ़ जाती है. इसका असर सिर्फ कपड़ों और खाने पीने की चीजों पर ही नहीं, बल्कि किचन में रखे मसालों पर भी पड़ता है. इस दौरान नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला जैसे पाउडर वाले मसाले नमी की वजह से गीले होकर डिब्बे में चिपकने लगते हैं. कई बार इनमें छोटी-छोटी गांठें भी बन जाती हैं. हालांकि, नमी वाले मसालों का इस्तेमाल करने से उनका स्वाद और खुशबू भी खराब हो सकती है. ऐसे में इन्हें फेंकने के बजाय कुछ आसान तरीकों से दोबारा सूखा और फ्रेश रखा जा सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से मसालों को स्टोर किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- शाम की छोटी भूख के लिए बनाएं आंध्र प्रदेश की फेमस कुरकुरा पुनुगुलु, मिनटों में तैयार होगा ये स्वादिष्ट स्नैक्स

---विज्ञापन---

मसाले स्टोर करके कैसे रखें? | Spices Storing Tips

मसालों को हल्का भून लें

अगर मसालों में थोड़ी नमी आ गई है. तो उन्हें सूखे पैन में धीमी आंच पर कुछ देर हल्का गर्म कर सकते हैं. मसाले को लगातार चलाते रहें और ध्यान रखें कि वह जले नहीं. ठंडा होने के बाद इसे दोबारा एयरटाइट डिब्बे में भर दें. 

मसाले हमेशा धूप में रखें

मानसून में जब भी तेज धूप निकले, मसालों को एक साफ और सूखी प्लेट में पतली परत में फैलाकर कुछ देर धूप दिखा सकते हैं. इससे नमी कम करने में मदद मिलती है. धूप से वापस लाने के बाद मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर डिब्बे में भरें. 

---विज्ञापन---

डिब्बे को पूरी तरह सूखा रखें

कई बार मसाले में नमी आने की वजह मसाला नहीं, बल्कि उसका कंटेनर होता है. मसाले भरने से पहले डिब्बे को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखाएं. डिब्बे के अंदर पानी या भाप की जरा सी भी नमी नहीं होनी चाहिए. 

हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें

मसाले निकालते समय गीली चम्मच का इस्तेमाल न करें. अब चम्मच में लगी थोड़ी सी नमी भी पूरे मसाले को खराब कर सकती है. इसलिए मसाले के डिब्बे में हमेशा साफ और पूरी तरह सूखी चम्मच रखें. 

---विज्ञापन---

मसालों को गैस या सिंक के पास न रखें

किचन में गैस, सिंक और भाप निकलने वाली जगहों के आसपास नमी ज्यादा रहती है. मसालों के डिब्बे इन जगहों से दूर किसी सूखी और ठंडी जगह पर रखें. साथ ही, जरूरत के हिसाब से थोड़ी मात्रा में मसाले खरीदें.

इसे भी पढ़ें- थाली में पनीर रखें या चना? प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा दमदार

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2026 08:00 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola