---विज्ञापन---

Rainy Season में पत्ता गोभी खरीदते वक्त न करें ये गलती, 5 संकेतों से पहचानें सही गोभी

Cabbage Buying Tips: बारिश में हरी सब्जियां बहुत ही ध्यान से खानी चाहिए. अगर आप पत्ता गोभी खरीद रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि कीड़े वाली सब्जी से बचा जा सके. 

---विज्ञापन---

बारिश के मौसम में सब्जियां खरीदते समय थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. यह मौसम नमी और कीड़े वाला होता है. इसलिए ज्यादातर सब्जियों में फंगस, सड़न और बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं. पत्ता गोभी भी ऐसी सब्जियों में शामिल है, जिसे खरीदते समय ध्यान देना चाहिए. इस मौसम में इसमें बहुत सारे कीड़े आते हैं. हालांकि, कई बार बाहर से अच्छी दिखने वाली पत्ता गोभी अंदर से खराब हो सकती है. ऐसे में खरीदारी के दौरान इन संकेतों पर ध्यान दें. 

इसे भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं ये 5 बेहद खतरनाक सांप! बारिश में कहीं आपके घर के आसपास तो नहीं

---विज्ञापन---

परफेक्ट पत्ता गोभी कैसे खरीदें? | Cabbage Buying Tips 

पत्ता गोभी बहुत ज्यादा ढीली न हो

फ्रेश पत्ता गोभी आमतौर पर हाथ में लेने पर कसी हुई और कॉम्पैक्ट महसूस होती है. अगर गोभी बहुत ढीली या दबाने पर ज्यादा धंस रही है तो यह पुरानी या खराब होने की शुरुआत का संकेत हो सकता है.

पत्तों पर काले या भूरे धब्बे देखें

पत्ता गोभी के बाहरी पत्तों को ध्यान से देखें. अगर उन पर काले या भूरे धब्बे नजर आ रहे हैं तो गोभी में सड़न या फंगल ग्रोथ की समस्या हो सकती है. खासकर बारिश के मौसम में धब्बेदार सब्जी खरीदने से बचना बेहतर है. 

---विज्ञापन---

पत्ते चिपचिपे या बहुत गीले न हों

अगर पत्ता गोभी के पत्ते चिपचिपे महसूस हों या उन पर ज्यादा नमी जमा हो तो यह खराब होने का संकेत हो सकता है. ऐसी गोभी में बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा ज्यादा हो सकता है. इसलिए खरीदते समय पत्तों को चेक करें. 

बदबू आ रही हो तो न खरीदें

फ्रेश पत्ता गोभी में हल्की सब्जी जैसी बदबू होती है. अगर उसमें खट्टी या सड़ी हुई बदबू आ रही है तो उसे खरीदने से बचें. यह सब्जी के खराब होने का संकेत हो सकती है. 

---विज्ञापन---

अंदर के पत्तों की भी चेक करें

सिर्फ बाहर से ही गोभी को देखकर न खरीदें. आप अंदर से चेक करें और अगर आपको लग रहा है कि गोभी खराब है तो ऊपर के कुछ पत्ते हटाकर अंदर से देखें. अंदर पत्ते बहुत ज्यादा भूरे, काले, गले हुए दिखाई दें तो ऐसी गोभी न लें. 

गीली पत्ता गोभी न खरीदें 

पत्ता गोभी को कभी भी गीला न खरीदें. इससे कीड़े होने और अंदर से खराब होने का संकेत हो सकते हैं. कई बार पानी की वजह से गोभी अंदर से गलने लगती है. इससे न सिर्फ कीड़े पैदा होते हैं, बल्कि फंगस भी लग जाती है.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि की शाम बनाएं आलू वाली पूड़ी, इस व्रत आहार को पसंद करेंगे सभी

First published on: Aug 11, 2026 05:29 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola