---विज्ञापन---

लिपस्टिक वेज है या नॉनवेज? यहां जानिए लिपस्टिक में कौन सा कीड़ा मिलाया जाता है

Lipstick Veg or Non Veg: आप रोजाना यकीनन लिपस्टिक का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे कैसे तैयार किया जाता है. कहा जाता है कि लाल रंग की लिपस्टिक के नॉन वेज होने के चांसेस सबसे ज्यादा होते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

---विज्ञापन---

Lipstick Kis Janwar Se Banti Hai: महिलाओं की मेकअप किट में सबसे ज्यादा लिपस्टिक ही होती हैं. उनके बैग में हर रंग का शैड मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है. कुछ महिलाएं रोजाना लाइट शेड्स की लिपस्टिक लगाती हैं तो कुछ सिर्फ खास मौके पर डार्क रंग की लिपस्टिक पसंद करती हैं. हालांकि, शादीशुदा महिलाएं लाल रंग की लिपस्टिक को पूजा-पाठ के दौरान भी लगाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि होंठों पर लगाई जाने वाली लिपस्टिक वेज है या नॉनवेज? इसकी बनावट को लेकर कहा जाता है कि लिपस्टिक को बनाने के लिए एक खास किस्म के कीड़े का इस्तेमाल किया जाता है. अगर ऐसा है तो इस कीड़े का क्या नाम है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है? आइए जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी कम उम्र में दिखने लगे हैं बूढ़े? एक्सपर्ट्स के बताए ये टिप्स देंगे कमाल का ग्लो

---विज्ञापन---

लिपस्टिक वेज है या नॉनवेज?

मार्केट में मिलने वाली सारी लिपस्टिक तो नहीं, लेकिन कुछ लिपस्टिक नॉनवेज कैटेगरी में आती हैं. हालांकि, मार्केट में हर तरह की लिपस्टिक मिलती हैं, जिन्हें क्वालिटी और कीमत के आधार पर बनाया जाता है. इसलिए यह लिपस्टिक में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों पर निर्भर करता है कि यह वेज है या नहीं. हालांकि, नॉनवेज लिपस्टिक को बनाने के लिए कीड़ों का इस्तेमाल किया जाता है.

किस कीड़े से बनती है लिपस्टिक?

लाल रंग की लिपस्टिक को बनाने के लिए एक खास किस्म के कीड़े का इस्तेमाल किया जाता है. इस कीड़े का नाम कोचीनियल है, जो दिखने में बहुत ही छोटा होता है और यह खास तरह के कैक्टस पौधों पर पाया जाता है. हालांकि, इस कीड़े की किस्म ज्यादातर अमेरिका में पाई जाती है, जिसकी स्किन सुखाकर लाल रंग निकाला जाता है.

---विज्ञापन---

कारमाइन क्या होता है?

यह एक तरह का नेचुरल रेड पिगमेंट है, जिसका इस्तेमाल लिपस्टिक बनाने, ब्लश के लिए, आईशैडो या फूड आइटम्स को कलर करने के लिए किया जाता है. बता दें कि यह रंग काफी वक्त तक टिका रहता है और रंगों के मुकाबले कम नुकसानदायक माना जाता है.

कैसे बनती है नॉनवेज लिपस्टिक?

  • सबसे पहले कोचीनियल कीड़े से रंग निकाला जाता है.
  • रंग निकालने के बाद इसे साफ किया जाता है, ताकि इसका इस्तेमाल किया जा सके.
  • इसके बाद लिपस्टिक बेस तैयार किया जाता है और बाकी चीजों को भी मिलाया जाता है.
  • ऑयल, वैक्स या बटर मिलाकर शेप दिया जाता है और लिपस्टिक को फिनिश दी जाती है.

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फोकस्ड

---विज्ञापन---

First published on: Jan 20, 2026 12:28 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola