---विज्ञापन---

आम के अचार में क्या डालें जो खराब ना हो? यहां जानिए कैसे घर पर तैयार किया जाता है

Aam Ka Achar: आज हम आपको बिल्कुल देसी तरीके से आम का अचार बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे फॉलो करना बहुत ही आसान है. बस आपको इंग्रीडिएंट्स का ध्यान रखना होगा, ताकि इसे लंबे वक्त तक स्टोर किया जा सके.  

---विज्ञापन---

Mango Pickle Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही कच्चे आम से बनने वाले अचार की खुशबू हर घर में फैलने लगती है. स्वाद से भरपूर आम का अचार खाने का मजा तो बढ़ाता ही है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से न बनाया जाए तो यह जल्दी खराब भी हो सकता है। कई बार मेहनत से तैयार किया गया अचार कुछ ही दिनों में फफूंदी लगने या खट्टा खराब होने लगता है.ऐसे में जरूरी है कि अचार बनाते समय कुछ खास चीजों का सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए. आप तेल, हींग या नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि अचार को लंबे वक्त तक स्टोर किया जा सके. आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आम के अचार में क्या डालें, जिससे वह सालभर तक खराब न हो और घर पर इसे बनाने का सही तरीका क्या है. 

इसे भी पढ़ें- फल काटने के बाद पड़ जाते हैं काले? इन ट्रिक्स से ताजे रहेंगे फ्रूट्स

---विज्ञापन---

आम का अचार की रेसिपी

सामग्री

  • कच्चे आम- 1 किलो
  • नमक- 150 ग्राम
  • सरसों का तेल- 2 कप
  • राई- 2 चम्मच
  • मेथी- 2 चम्मच
  • सौंफ- 2 चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च- 2 चम्मच

विधि

  • आम को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब इसमें नमक और हल्दी मिलाकर 2 दिन धूप में रखें मसालों को हल्का दरदरा पीस लें.
  • आम में मिला दें सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और अचार में डालें अच्छी तरह से मिलाकर कांच के साफ जार में भरें.
  • 5 दिन तक धूप में रख दें, बस कुछ ही दिनों में आपका स्वादिष्ट आम का अचार तैयार हो जाएगा.

खराब ना हो, इसके लिए क्या करें?

अचार को खराब होने से बचाने के लिए आप पकी हुई हल्की का इस्तेमाल करें. इससे अचार बिल्कुल भी नहीं खराब होगा.

इसे भी पढ़ें- फल काटने के बाद पड़ जाते हैं काले? इन ट्रिक्स से ताजे रहेंगे फ्रूट्स

---विज्ञापन---

First published on: Apr 09, 2026 04:24 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola