---विज्ञापन---

Ram Mandir की नई तस्वीरें वायरल, ड्रेस कोड और एंट्री के नियम फाइनल, 2 शर्तें स्पेशली महिलाओं के लिए

Ayodhya Ram Mandir Dress Code: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को नियम फॉलो करने होंगे। ड्रेस कोड भी लागू होगा। एडवाइजरी जारी हो गई है।

---विज्ञापन---

Ram Mandir New Photos, Dress Code, Entry Advisory: अयोध्या के राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर इस ऐतिहासिक मंदिर की भव्यता और सुंदरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से यह तस्वीरें अपने X अकाउंट पर शेयर की गईं।

एक तस्वीर में वर्कर्स सोने का दरवाजा लगाते नजर आ रहे हैं। सुनहरे रंग की रोशनी में राम मंदिर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। राम मंदिर में खंभों से लेकर दीवारों तक खूबसूरत नक्काशी की गई है। पारंपरिक नागर शैली में बना राम मंदिर रोशनी में अंदर से और ज्यादा खूबसूरत लगता है।

---विज्ञापन---

 

दर्शन करने के लिए तय किए गए नियम

दूसरी ओर, 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोगों के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा। ऐसे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से ड्रेस कोड और एंट्री को लेकर कुछ नियम तय किए गए हैं। ट्रस्ट की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

---विज्ञापन---

महिलाओं और पुरुषों दोनों को रामलला के दर्शन करने के लिए नियम फॉलो करने होंगे। शर्तें पूरी करने के बाद ही रामलला तक श्रद्धालुओं को जाने दिया जाएगा। एडवाइजरी के तहत श्रद्धालुओं की चैकिंग एंट्री गेट से ही शुरू हो जाएगी और बाहर निकलते तक जगह-जगह सख्ती से चैकिंग की जाएगी।

 

---विज्ञापन---

श्रद्धालुओं को यह नियम फॉलो करने होंगे

  • राम मंदिर में एंट्री के लिए सबसे पहले ड्रेस कोड फॉलो करना होगा। कटी-फटी जींस, टी-शर्ट, स्कर्ड, फ्रॉक आदि पहनने की मनाही है। महिलाएं और लड़कियां सूट-साड़ी, पुरुष पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर ही आएं।
  • राम मंदिर के अंदर रामलला की पूजा करने की परमिशन किसी को नहीं होगी। महिलाए पूजा की थाली लेकर अंदर नहीं जा पाएंगी।
  • मंदिर के अंदर खाने-पीने की चीजें लाने की मनाही है। चाहे खुला खाना हो या पैक्ड, बिल्कुल नहीं चलेगा।
  • मंदिर के अंदर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, ईयरफोन, लैपटॉप, कैमरा या अन्य कोई गैजेट ले जाना कतई मना है।
  • राम मंदिर के अंदर पुरुष न बेल्ट पहन पाएंगे। न पर्स ले जाएंगे। जूते तो गेट पर ही उतरवा दिए जाएंगे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jan 15, 2024 12:59 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola