---विज्ञापन---

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, मुजफ्फराबाद में गोली मारी

Hamza Burhan killed: भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रचने वाले आतंकी हमजा बुरहान का पाकिस्तान में खात्मा हो गया है. पीओके के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वह खुद को पाकिस्तान में एक टीचर बताता था.

---विज्ञापन---

Hamza Burhan killed: भारत के दुश्मनों और आतंकवादियों के खिलाफ सीमा पार एक बार फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. साल 2019 में हुए भीषण पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक, आतंकी हमजा बुरहान का पाकिस्तान में खात्मा हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस खूंखार आतंकी को निशाना बनाया और उसे गोलियों से भून दिया. इस हमले में आतंकी हमजा बुरहान की मौके पर ही मौत हो गई.

मुजफ्फराबाद में खुद को बताता था टीचर

सुरक्षा एजेंसियों और सूत्रों के अनुसार, भारत में कई बेगुनाह लोगों और जवानों के खून से हाथ रंगने वाला यह आतंकी पाकिस्तान में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. वह मुजफ्फराबाद में खुद को एक आम स्कूल टीचर बताता था और इसी आड़ में अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था. लेकिन गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने उसकी इस चालाकी का अंत कर दिया और मुजफ्फराबाद के बीच उसे मौत के घाट उतार दिया.

---विज्ञापन---

40 से ज्यादा जवान हुए थे शहीद

आपको याद दिला दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर एक आत्मघाती आतंकी हमला हुआ था. इस कायराना हमले में देश के 40 से ज्यादा वीर जवान शहीद हो गए थे. इस पूरे हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने वाले मुख्य चेहरों में हमजा बुरहान का नाम शामिल था. भारत लंबे समय से इस आतंकी की तलाश में था. अब पाकिस्तान की धरती पर अज्ञात हमलावरों द्वारा उसकी मौत की खबर ने एक बार फिर हलचल मचा दी है.

First published on: May 21, 2026 03:11 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola